एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश! उत्तरी भारत के इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में शनिवार को बारिश से तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई. वहीं रविवार को भी भारत के उत्तरी राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है.

Weather Update Today: देश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है और तपती गर्मी के बीच मौसम खुशनुमा हो गया है. भारत के कई राज्यों में बारिश हुई है और कुछ राज्यों में होने की संभावना है. बारिश के चलते देश के उत्तरी राज्यों समेत कई जगहों में मौसम सुहाना हो गया है. पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेतहाशा गर्मी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी थी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था. हालांकि अब इस झुलसा देने वाली धूप और उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश का अनुमान लगाया है.

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार (30 अप्रैल) को भी बादल बरसने के पूर्वानुमान हैं. वहीं हिमालयी राज्यों में बारिश होने के साथ-साथ बर्फ भी गिर सकती है. IMD ने उत्तरी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की वजह से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. इन दिनों दर्शन के लिए केदारनाथ धाम गए भक्तों को भी वहां हो रही लगातार बर्फबारी का सामना करना पड़ रहा है.

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान 
शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश हुई जिससे तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया. वहीं रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा भारी बारिश होने के आसार हैं.

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और तटीय कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश संभव है.

ये भी पढ़ें: मन की बात का 100वां एपिसोड आज: एतिहासिक बनाने की बड़ी तैयारी, रिकॉर्डिंग का वीडियो भी जारी, जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय दत्त ने जेल में कैसे गुजारे दिन? जेलर बोली- 'मराठी नहीं सीख पाए, लेकिन...'
संजय दत्त ने जेल में कैसे गुजारे दिन? जेलर बोली- 'मराठी नहीं सीख पाए, लेकिन...'
Xप्लेन: भारत में नकली रेबीज वैक्सीन का खौफ, मिलावटी दवाओं का बढ़ता कारोबार, कौन जिम्मेदार
Xप्लेन: भारत में नकली रेबीज वैक्सीन का खौफ, मिलावटी दवाओं का बढ़ता कारोबार, कौन जिम्मेदार
विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम या अगली त्रासदी का इंतजार?
सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम या अगली त्रासदी का इंतजार?

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी
अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
Zomato से ऑर्डर किया फूड, कस्टमर बोला- डिलीवरी एजेंट ने बेचा मेरा खाना
Zomato से ऑर्डर किया फूड, कस्टमर बोला- डिलीवरी एजेंट ने बेचा मेरा खाना
Embed widget