एक्सप्लोरर

मन की बात का 100वां एपिसोड आज: ऐतिहासिक बनाने की बड़ी तैयारी, रिकॉर्डिंग का वीडियो भी जारी, जानें सबकुछ

PM Modi Man Ki Baat 100th Episode: मन की बात रेडियो कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारी और इंतजाम किए हैं.

Man Ki Baat 100th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 100वां एपिसोड है. इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की सरकार और बीजेपी ने जोरदार तैयारी की है. आज सुबह 11 बजे 100वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा. मन की बात के सौवें एपिसोड से पहले ये वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि मन की बात कार्यक्रम को रिकॉर्ड करने के दौरान किस तरह की तैयारी की जाती है.

यहां पढ़िए मन की बात एपिसोड का लाइव अपडेट

ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर रिकॉर्ड किया जाता है. इससे कई गुना बड़ी तैयारी आज सौवें एपिसोड के लिए की गई है.  आज ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर पीएम मोदी का 100वां मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा. बता दें, 3 अक्टूबर 2014 को मन की बात का सबसे पहला एपिसोड प्रसारित किया गया था. तब से ये रेडियो कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है.  

सेल्फी विद डॉटर की पीएम मोदी की अपील...

अब तक किए गए प्रसारण में सेल्फी विद डॉटर (Selfie with Daughter), घरेलू खिलौनों को प्रोत्साहन और कोविड के समय की गई प्रधानमंत्री की अपील बेहद सफल साबित हुई. वहीं, पीएम मोदी ने जब से मन की बात कार्यक्रम शुरू किया है तब से देश में रेडियों के श्रोताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. 

मन की बात के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए बीजेपी औऱ सरकार ने रूपरेखा तैयार की है. पार्टी की तरफ़ से अपने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने का ज़िम्मा सौंपा गया है. बीजेपी के सभी सांसदों और विधायकों ने मन की बात के प्रसारण को सुनने के लिए विशेष इंतज़ाम किया है. इसके तहत ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है. आम लोगों से लेकर बुद्धिजीवियों तक सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. 

आज बीजेपी का लक्ष्य..

BJP के सभी लोकसभा सांसदों से कहा गया है कि वो अपने अपने संसदीय क्षेत्र में एक चुने हुए जगह पर लोगों के साथ इस प्रसारण को सुनें.  

इस रेडियो प्रसारण को एक साथ ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. 

सभी सांसद करीब 1000 लोगों के साथ इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे. 

पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने देशभर में 2150 जगहों पर इस प्रसारण को सुनवाने का इंतज़ाम किया है. 

इसके ज़रिए 4-5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, देशभर में 4 लाख स्थानों पर मन की बात और मेरे संसदीय क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा में 600 से अधिक स्थानों पर आम जनता, कार्यकर्ता और प्रबुद्ध वर्ग मन की बात के 100वें संस्करण के साक्षी बनेंगे.

यह भी पढ़ें.

Wrestlers Protest: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर बृजभूषण सिंह की प्रतिक्रिया, बताया वह नियम जिसकी वजह से हो रहा विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget