एक्सप्लोरर

Weather Update: मौसम विभाग ने बताया- इस साल सामान्य या सामान्य से अधिक की श्रेणी में रह सकता है मॉनसून

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा, ‘‘इस साल कुल मिलाकर मॉनसून अच्छा रहेगा. इससे खेती और अर्थव्यवस्था में मदद मिलेगी.’’

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि इस साल का मॉनसून सामान्य या सामान्य से अधिक की श्रेणी में समाप्त हो सकता है. चार महीने के मॉनसून के मौसम में जून और अगस्त महीने में सामान्य से क्रमश: 17 और 24 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी, वहीं जुलाई में 10 प्रतिशत कम बारिश हुई.

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘‘बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक की श्रेणी में समाप्त हो सकती है.’’ उन्होंने कहा कि इस बार संपूर्ण मॉनसून ‘दीर्घ अवधि औसत’ (एलपीए) का 102 प्रतिशत हो सकता है जिसमें चार प्रतिशत कम या ज्यादा की त्रुटि हो सकती है. देश में 1961 से 2010 की अवधि में एलपीए बारिश 88 सेंटीमीटर है.

सामान्यत: एलपीए देश में 50 वर्ष की अवधि में वर्षा का औसत होता है. एलपीए के 96 से 104 प्रतिशत के बीच रहने पर मॉनसून को सामान्य माना जाता है. देश में एक जून से 30 सितंबर तक मॉनसून का मौसम माना जाता है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा, ‘‘इस साल कुल मिलाकर मॉनसून अच्छा रहेगा. इससे खेती और अर्थव्यवस्था में मदद मिलेगी.’’

बंगाल में भारी बारिश, दिल्ली और मुंबई में उमस से राहत मिली देश के विभिन्न भागों में सोमवार को बारिश हुई. पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों के निचले इलाकों में जहां भारी बारिश हुई तो वहीं दिल्ली और मुंबई में बारिश के बाद लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली. हालांकि, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से अधिक रहा, जिस कारण वहां मौसम उमस भरा रहा.

दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली. विभाग के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में अनेक स्थानों पर कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें

एस जयशंकर कल रूस के लिए होंगे रवाना, चीन के विदेश मंत्री के साथ हो सकती है बैठक

चीन के साथ तनाव के बीच LAC पर सर्दी के लिए राशन, तेल और दूसरे जरूरी सामान को स्टॉक करने की तैयारी में सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget