एक्सप्लोरर

अमित शाह: देश में रहने का हक सिर्फ देशवासियों का, धर्मशाला नहीं कि कोई भी आकर रहने लगे

देश में आकर अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों को सत्तारूढ़ दल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कड़ा संदेश दिया है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भारत में रहने का कोई हक नहीं है.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत के संसाधनों पर सिर्फ भारतवासियों का हक है और यह कोई ‘धर्मशाला’ नहीं, जहां अवैध प्रवासी आकर बस जाएं. अवैध आव्रजन को देश के लिए खतरा करार देते हुए शाह ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) देश के बुनियादी मसलों को सुलझाने का एक तरीका है और इसे बीजेपी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘एनआरसी को सिर्फ बीजेपी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. यह देश के बुनियादी मसलों को सुलझाने का तरीका है. यह कैसे मुमकिन है कि कोई आए और यहां बस जाए? देश इस तरह नहीं चल सकता. यहां के नागरिक ही यहां रहने चाहिए और देश के संसाधनों पर उन्हीं का हक है.’’

अमित शाह ने कहा, ‘‘यह देश कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई आकर यहां बस जाए.’’ इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 70 साल से घुसपैठियों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा और वे देश के लिए खतरा हैं, जबकि बीजेपी देशहित में सख्त फैसले लेने में यकीन करती है. एनआरसी पर एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा, ‘‘उनकी (घुसपैठियों की) पहचान होनी चाहिए. मतदाता सूची से उनके नाम हटाए जाने चाहिए. बीजेपी का साफ मानना है कि उनकी पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाना चाहिए. घुसपैठिये देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं.’’

गौरतलब है कि असम देश का एकमात्र राज्य है जहां एनआरसी है. एनआरसी का पूरा मसौदा इस साल 30 जुलाई को प्रकाशित किया गया था. इसमें कुल 3.29 करोड़ आवेदकों में से 2.9 करोड़ लोगों के नाम शामिल किए गए जबकि जिन लोगों के नाम शामिल नहीं किए गए, उन्हें अपनी नागरिकता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराने के लिए समय दिया गया. बीजेपी अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से बड़ी जीत का दावा किया.

अमित शाह ने कहा, "देश की जनता को तय करना है कि उन्हें मजबूर सरकार चाहिए, जिसकी मजबूरी का फायदा उठाकर सब इकठ्ठा बैठकर भ्रष्टाचार कर सके, कोई किसी को कुछ न बोले या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐसी मजबूत सरकार चाहिए जो किसी को न छोड़े और देश का विकास करे.’’ महागठबंधन को ढकोसला बताते हुए उन्होंने कहा कि आप ही सोचे कि अगर अखिलेश यादव तेलंगाना में, मायावती आंध्रप्रदेश में, ममता बनर्जी मध्यप्रदेश में, चंद्र बाबू नायडू राजस्थान में चुनाव में उतरते हैं तब चुनाव परिणाम पर क्या गुणात्मक प्रभाव पड़ेगा.

हालांकि, बीजेपी अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि उत्तरप्रदेश में अगर एसपी और बीएसपी साथ आते हैं तो कुछ समस्या आयेगी. शाह ने कहा कि उत्तरप्रदेश में बीजेपी का वोट प्रतिशत पहले 45 प्रतिशत रहा है और एसपी और बीएसपी का संयुक्त वोट प्रतिशत करीब 51 प्रतिशत होता है. ऐसे में बीजेपी को 6 प्रतिशत के अंतर को पाटना है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रतिबद्धता के साथ इस अंतर को पाटने की तैयारी की है और जिसको साथ आना है, आए जाएं.

बीजेपी अध्यक्ष ने जोर दिया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में पूर्ण बहुमत की बीजेपी की सरकार बनेगी. पश्चिम बंगाल में उनकी रथ यात्रा रोकने के ममता बनर्जी सरकार के प्रयास के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बंगाल में हमारी आवाज को दबाने का जितना प्रयास किया जायेगा वह उतनी ही मुखरता के साथ बंगाल के गांव-गांव तक जायेगी. उन्होंने जोर दिया कि बंगाल में बीजेपी आने वाले समय में जरूर सरकार बनाएगी.

मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि 70 साल तक देश में टुकड़ों-टुकड़ों में काम हुआ. वर्तमान सरकार ने चार साल में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर देश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का काम किया है. अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर कांग्रेस को बोलने को अधिकार नहीं है. अब तक राम मंदिर पर फैसला आ जाना चाहिए था. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इस मुद्दे पर अदालत में देरी किये जाने पर जोर दिया था.

अमित शाह ने कहा, ‘‘ हम मानते है कि भव्य राम मंदिर का निर्माण तुरंत होना चाहिए.’’ राफेल रक्षा सौदे को लेकर राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए शाह ने कहा, ‘‘ राफेल सौदे में एक कौड़ी का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है. मैं पहले भी कह चुका हूं कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष के पास कोई जानकारी है तो उसका स्रोत बताएं. इस बारे में वह सुप्रीम कोर्ट में भी हलफनामा दायर कर सकते हैं. ’’

राबर्ट वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे के बारे में कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अमित शाह ने कहा कि अब समय बदल गया है और अफ़सर भी समझ चुके है कि अब चोरी नहीं चलेगी. बैंकों का कर्ज लेकर देश से भागने वालों के संबंध में कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जो भागे हैं उनको लोन कांग्रेस के समय दिया गया. कांग्रेस के समय में एक भी नहीं भागा क्योंकि उन्हें कांग्रेस का संरक्षण था. ‘‘ हमने कठोर कार्रवाई की इसीलिए भागे हैं .’’

यह भी पढ़ें-

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान- बोले सरकार के भरोसे नहीं, 100 करोड़ हिंदुओं के पुरुषार्थ से बनेगा मंदिर Isha Ambani Wedding: उदयपुर में लगा सितारों का मेला, सभी बड़े होटल बुक, 92 प्लेन किराए पर लिए गए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन राज्यों के बीच सुलझ गया 32 साल पुराना जल विवाद, अमित शाह ने कराया समझौता, क्या होगा फायदा?
इन राज्यों के बीच सुलझ गया 32 साल पुराना जल विवाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कराया समझौता, जानिए क्या होगा फायदा
'TMC कभी...', समिक भट्टाचार्य ने ममता की पार्टी को लेकर ऐसा क्या कह डाला, मच गया बवाल?
'TMC कभी...', समिक भट्टाचार्य ने ममता की पार्टी को लेकर ऐसा क्या कह डाला, मच गया बवाल?
वक्फ भूमि विवाद को लेकर कर्नाटक सरकार पर बरसी भाजपा, किसानों की जमीन खतरे में डालने का लगाया आरोप
वक्फ भूमि विवाद को लेकर कर्नाटक सरकार पर बरसी भाजपा, किसानों की जमीन खतरे में डालने का लगाया आरोप
BJP Tarun Chugh: राज्यसभा पहुंचते ही तरुण चुग ने संसद की सीढ़ियों पर टेक दिया माथा, जानें उनके बारे में सब
राज्यसभा पहुंचते ही तरुण चुग ने संसद की सीढ़ियों पर टेक दिया माथा, जानें उनके बारे में सब

वीडियोज

Ketan Murder Mystery: कैसे मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने रची केतन की हत्या की खौफनाक साजिश?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
राबड़ी देवी ने फंसाया पेच! 10 सर्कुलर खाली करने से पहले भवन निर्माण विभाग को क्यों लिखी चिट्ठी?
राबड़ी देवी ने फंसाया पेच! 10 सर्कुलर खाली करने से पहले भवन निर्माण विभाग को क्यों लिखी चिट्ठी?
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
NASA Swift Telescope: धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
Toddler Behaviour: टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
Pusa Basmati 1882: कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
Embed widget