एक्सप्लोरर

IIT Student Suicide Case: दर्शन सोलंकी ने लिखा सुसाइड नोट या किसी और ने? SIT जांच में जुटी

IIT Bombay Student Suicide Case: आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी के सुसाइड केस में पुलिस अब भी छानबीन कर रही है. इसी क्रम में बरामद हुए सुसाइड नोट को हेंडराइटिंग एक्सपर्ट्स के पास भेजा गया है.

Darshan Solanki Suicide Case: दर्शन सोलंकी आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस की SIT को मिले सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट को भेजा गया है. पुलिस ने दर्शन सोलंकी की कुछ हैंड रिटेन नोट्स की कॉपी भी हैंड राइटिंग एक्सपर्ट्स को भेजी है. एक अधिकारी ने बताया कि उनकी रिपोर्ट से यह साफ हो जाएगा की वो सुसाइड नोट दर्शन सोलंकी ने लिखा या किसी और ने.

पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने के बाद दर्शन सोलंकी के कमरे की 9 घंटों तक तलाशी ली थी ताकि यह पता लगाया जा सके की ऐसा कुछ और कहीं लिखा तो नहीं है. इस दौरान पुलिस ने उस कमरे की दीवारों की भी बारीकी से जांच की. हालांकि पुलिस को दीवार पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं मिला.

अब तक 25 लोगों के बयान दर्ज

पुलिस ने अब तक 25 लोगों के बयान दर्ज किए हैं जिसमें यह पता चला है कि दर्शन सोलंकी के आत्महत्या से एक सप्ताह पहले से ही उसके साथ पढ़ने वाले छात्र से उसकी बहस होती रहती थी. पुलिस ने दर्शन सोलंकी मामले में क्राइम सीन भी रिक्रिएट किया. एक अधिकारी ने बताया कि हमने एक छात्र का बयान दर्ज किया जिसने सोलंकी को 7वीं मंजिल से छलांग लगाते हुए देखा था.

चश्मदीद ने बयान में क्या कहा?

उस छात्र ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसका कमरा उसी हॉस्टल की 8वीं मंजिल पर है और उस समय अपने किसी परिवार के सदस्य से फोन पर बातचीत कर रहा था तभी उसने देखा कि 7वीं मंजिल पर सोलंकी छलांग लगाने की फिराक में है या कुछ तो गड़बड़ हो रही है. इसके बाद उसने आनन फानन में फोन कट किया और “दर्शन क्या कर रहा है” ऐसा दो तीन बार कहा लेकिन कुछ सेकंड में ही दर्शन ने छलांग लगा ली.

दर्शन सोलंकी मुंबई के IIT पवई का विद्यार्थी था और उसने 12 फरवरी के दिन अपने हॉस्टल की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी जिसमें उसकी मौत हो गई. हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है और जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, सुसाइड नोट में लिखा- अरमान ने मुझे मारा, SIT जांच में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget