एक्सप्लोरर

Maharashtra: दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, सुसाइड नोट में लिखा- अरमान ने मुझे मारा, SIT जांच में खुलासा

Darshan Solanki Suicide Case: आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस की एसआईटी जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं.

IIT Student Suicide Case: पिछले महीने आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी के आत्महत्या के मामले में अब नया मोड़ आया है. इस पूरे मामले की एसआईटी जांच में खुलासा हुआ है कि दर्शन को सुसाइड करने के लिए उकसाया गया था और उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि अरमान ने मुझे मारा है.

मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की SIT को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने एक छात्र पर उसे परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया. दर्शन सोलंकी आईआईटी पवई का विद्यार्थी था और पिछले महीने उसने आत्महत्या कर ली थी. इस मामले की जांच करने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने SIT बनाई थी जिसकी अध्यक्षता जॉइंट कमिश्नर क्राइम लखमी गौतम कर रहे हैं.

आत्महत्या की वजह जातिसूचक टिप्पणी?

सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान SIT को पता चला है कि दर्शन सोलंकी की आत्महत्या के पीछे की एक वजह उन पर जातिवाचक टिप्पणी भी है. SIT सूत्रों ने आगे बताया कि सोलंकी के रूम से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि “arman has killed me.” सूत्रों ने आगे बताया कि एक विद्यार्थी का नाम अरमान इकबाल खत्री है. जिस पर आरोप है कि वो सोलंकी को परेशान करता था और उसे धमकाता था. सूत्रों ने यह भी बताया की उन्हीं दिनों के बीच हुए व्हाट्सएप चैट भी बरामद हुए हैं.

जांच समिति ने सौंपी थी रिपोर्ट

इससे पहले आईआईटी बॉम्बे में फर्स्ट ईयर केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में आईआईटी बॉम्बे की तरफ से बनाई गई जांच कमेटी की तरफ से अंतरिम रिपोर्ट सौंपी गई. 12 सदस्यों की जांच कमेटी ने जातिगत भेदभाव के एंगल को खारिज कर दिया था. आईआईटी बॉम्बे की गठित कमेटी के तरफ से जो रिपोर्ट सौंपी गई, उसमें ये कहा गया था कि आत्महत्या की एक संभावित वजह 'खराब एकेडमिक परफॉर्मेंस' हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Darshan Solanki Suicide Case: दर्शन सोलंकी सुसाइड केस में कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, जातिगत भेदभाव के एंगल को किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget