एक्सप्लोरर

CJI Remarks: 'टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लोगों से किया जा रहा गलत व्यवहार', प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने जताई चिंता

CJI On Technology Misuse: आईआईटी मद्रास के दीक्षांत समारोह में प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने एआई के दुरुपयोग को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की.

CJI IIT Madras Speech: आईटी के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नई क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है. इस बीच भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार (22 जुलाई) को टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई.

आईआईटी मद्रास के दीक्षांत समारोह में सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि आजकल हम सभी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन इसको लेकर अभी भी हमारे मन में कई सवाल हैं.

सीजेआई ने आईआईटी मद्रास के 60वें दीक्षांत समारोह में स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया ने हमें हर उम्र के लोगों से जुड़ने की अनुमति दी है, लेकिन इस नए संचार उपकरण ने ऑनलाइन दुर्व्यवहार और ट्रोलिंग जैसे नए व्यवहार को जन्म दिया है.

हानिकारक उद्देश्यों के लिए हो रहा है दुरुपयोग 
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में व्यक्तियों का दुरुपयोग करने, गुमराह करने, धमकी देने या यहां तक कि धमकाने की क्षमता होती है. हानिकारक उद्देश्यों के लिए इसके दुरुपयोग को रोकना सबके लिए प्रमुख चुनौतियों में से एक होगा. टेक्नोलॉजी का ऑनलाइन दुरुपयोग करके उपयोगकर्ताओं के मन में डर पैदा नहीं करना चाहिए.

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने पूछा, ''आज मैं आपके पास दो प्रश्न छोड़ना चाहता हूं जो मुझे आशा है कि आप स्वयं से पूछेंगे. आपकी तकनीक किन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती है और इसकी संभावनाएं क्या हैं?''

'जब हम भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं तब हमें यह देखना चाहिए कि...'
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि जब हम भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं तब हमें यह देखना चाहिए कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी किस प्रकार से मानव विकास में मदद कर सकते हैं. आज वीडियो कांफ्रेंसिंग ने हमारे काम करने के तरीके को बदल दिया है.

आईआईटी मद्रास के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा कि अनुसंधान गतिविधियों पर संस्थान का खर्च पहले के लगभग 250 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 1,000 करोड़ रुपये हो गया है. 60वें दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 2,571 छात्रों ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की.

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर में बढ़ाई गई सुरक्षाबलों की तैनाती, हवाई निगरानी भी तेज, वायरल वीडियो मामले का 5वां आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
Parliament Monsoon Season Live: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
LIVE: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget