एक्सप्लोरर

IDS Crash Course: सेना के सीनियर अधिकारियों को क्रैश कोर्स कराएगा IDS, जानिए क्यों उठाया जा रहा ये कदम

IDS Crash Course: सेना ने थियेटरीकरण मॉडल का खाका तैयार कर लिया है और इसे अंतिम मंजूरी के लिए जल्द ही सरकार के सामने पेश किया जाएगा.

Integrated Defence Staff: एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (आईडीएस) 09 से 13 सितंबर 24 तक नई दिल्ली के यूएसआई में तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक संयुक्त परिचालन समीक्षा और मूल्यांकन (कोर) कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. पांच दिनों तक चलने वाला यह विकास सह परिचय कार्यक्रम तीनों सेनाओं के मेजर जनरल और समकक्ष अधिकारियों के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है.

रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, संयुक्त परिचालन समीक्षा और मूल्यांकन (कोर) कार्यक्रम की अवधारणा भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों को भविष्य की नेतृत्व भूमिकाओं के लिए तैयार करने के लिए की गई है, जिसमें रणनीतिक योजना बनाने, भविष्य के खतरों, चुनौतियों और संघर्षों का उचित अनुमान लगाने और उससे निपटने की तैयारी करने के लिए कौशल विकसित करना शामिल है.

क्यों कराया जा रहा ये क्रैश कोर्स?

भविष्य के युद्धों का प्रभावी संचालन तीन महत्वपूर्ण तत्वों पर निर्भर करेगा: सैन्य नेतृत्व, लड़ाके (मानव-मशीन इंटरफेस) और सहयोगी. भारतीय सशस्त्र बल अवधारणा और स्टॉक दोनों में आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से कदम उठा रहे हैं. इसलिए, भविष्य के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के लिए यह अनिवार्य है कि वे बदलते भू-राजनीतिक हालात और भविष्य के युद्ध परिदृश्यों के साथ-साथ विघटनकारी प्रौद्योगिकियों और उन्नति के हिसाब से व्यापक निर्णय लेने में सक्षम रहें.

कार्यक्रम में किन विषयों पर की जाएगी चर्चा?

कोर कार्यक्रम का उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण को बढ़ावा देना और युद्ध परिचालन वातावरण की विस्तृत समझ बनाने के लिए विभिन्न सेनाओं के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ाना है. इस कार्यक्रम में 30 प्रख्यात वक्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की पैनल चर्चा और व्याख्यान शामिल होंगे, जो प्रत्येक दिन एक अलग विषय पर आधारित होंगे.

युद्ध की बदलती प्रकृति, वैश्वीकरण और परस्पर जुड़ाव, दुनिया में हाल ही में चल रहे संघर्षों से सबक, गैर-गतिज युद्ध का प्रभाव, साइबर एवं सूचना युद्ध और सेना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और  स्वायत्त प्रणालियों को अपनाना कुछ ऐसे विषय हैं जिन पर इस कार्यक्रम में चर्चा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'सशस्त्र बलों को युद्ध के लिए तैयार रहने की जरूरत', जानें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget