एक्सप्लोरर

UDAN Scheme: भारतीय वायुसेना उड़ान योजना के लिए 7 जगहों पर AAI को देगी जमीन, जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा

Indian Air Force Land: भारतीय वायुसेना उड़ान योजना (UDAN Scheme) को बढ़ाने के लिए अपनी सात जगहों पर एयरपोर्ट अर्थोरिटी को जमीन देगी.

Indian Air Force Land: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी उड़ान योजना को मूर्त-स्वरुप देने के लिए भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने अपने सात एयरबेस (Airbase) की जमीन को एयरपोर्ट अर्थोरिटी (Airports Authority Of India) को सौंप दी है. इसके अलावा छह अन्य एयरबेस पर सिविल एयरपोर्ट्स को अतिरिक्त जमीन देनी की तैयारी है. भारतीय वायुसेना के मुताबिक, उड़ान (UDAN Scheme) यानि उड़े देश का आम नागरिक और रिजनल कनेक्टेवेटी स्कीम (RCS) के तहत सात एयरबेस की करीब 40 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ एंडिया (एएआई) को सौंपी गई है.

उसमें पश्चिम बंगाल का बागडोगरा, बिहार का दरभंगा, पंजाब का आदमपुर, राजस्थान का उत्तरलई, उत्तर-प्रदेश का सरसावा, कानपुर और गोरखपुर शामिल है. इसके अलावा इन सभी बेस पर वायुसेना की एयरफील्ड (रनवे इत्यादि) नागरिक विमानों के लिए इस्तेमाल की जाएंगी. वायुसेना ने जिस डिफेंस लैंड को एयरपोर्ट अर्थोरिटी को सौंपी है उनपर सिविल टर्मिनल और एयरफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. वायुसेना के मुताबिक, इन सभी सातों एयरबेस पर एयर-कनेक्टेविटी होने से इन इलाकों की अर्थव्यवस्था सुधेरगी और क्षेत्र का विकास होगा. 

छह अन्य एयरबेस पर सिविल एयरपोर्ट्स को अतिरिक्त जमीन देनी की तैयारी

इसके अलावा, आईएएफ छह स्थानों पर नागरिक हवाई अड्डों के विस्तार के लिए भूमि सौंपने की प्रक्रिया में है, जो कि आरसीएस के तहत शामिल हैं. इन छह एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट को बड़ा करने की जरूरत है. ये छह एयरपोर्ट हैं, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, पुणे, आगरा और थैंजावुर. बयान में कहा गया है कि इससे मौजूदा टर्मिनलों और सुविधाओं के विस्तार में यात्रियों और कार्गो बुनियादी ढांचे की बढ़ी हुई संख्या को समायोजित करने में सुविधा होगी.

भारतीय वायु सेना भी कर रही अभ्यास

ये कदम "उड़े देश का आम नागरिक" (UDAN) के दृष्टिकोण और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (Regional Connectivity Scheme) की सुविधा के लिए उठाए जा रहे हैं. उपरोक्त सभी के अलावा, भारतीय वायु सेना (IAF) सक्रिय युद्धों के मामले में अत्यावश्यकता के लिए परिचालन लैंडिंग और उड़ानों को मान्य करने के लिए नागरिक हवाई अड्डे के रनवे (Civil Airport Runways) और सेवाओं का उपयोग करने के लिए अभ्यास कर रही है. 

ये भी पढ़ें- 

EPFO Interest Rate Cut: केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.1 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी 

Rajya Sabha Election: 18 साल बाद महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए होगा मतदान, शिवसेना-बीजेपी में कांटे की टक्कर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget