एक्सप्लोरर

पिता के हत्यारे प्रभाकरण पर बोले राहुल- उसके मरने से खुश नहीं था, हिंसा का जवाब माफी है

राहुल गांधी जब करीब 20 साल के थे तब 21 मई 1991 को राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में आम चुनाव प्रचार के दौरान एलटीटीई के आतंकियों ने हत्या कर दी थी.

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री और पिता राजीव गांधी की हत्या पर कहा है कि मैं हत्यारे प्रभाकरण की मौत से खुश नहीं था. उन्होंने कहा कि हिंसा का मुकाबला अहिंसा से ही हो सकता है और हिंसा का जवाब हिंसा नहीं बल्कि माफी है. राहुल गांधी ने जर्मनी के हेम्बर्ग में एक सवाल के जवाब में यह बात कही.

हिंसा का मुकाबला अहिंसा से ही हो सकता है- राहुल गांधी

हेम्बर्ग में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत और जर्मनी के कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. वहां जब राहुल गांधी से पूछा गया कि हिंसा का जवाब क्या है? तो उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता को 1991 में एक आतंकी ने मारा. साल 2009 में मैंने उस शख्स (प्रभाकरण) को श्रीलंका में मरा हुआ देखा. लेकिन मैं खुश नहीं था. प्रियंका से बात की तो वो भी खुश नहीं थी. दरअसल मरने वाले के बच्चे में मैंने खुद को देखा. हिंसा का मुकाबला अहिंसा से ही हो सकता है. हिंसा का मुकाबला और हिंसा नहीं है. इसके लिए काफी कोशिश करनी होगी.’’

कमजोरी नहीं ताकत है अहिंसा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘’मैंने अपने दादी, पिता को हिंसा के कारण खोया है. मैं अनुभव से कह रहा हूं. हिंसा का जवाब माफी ही है. सही-गलत का झगड़ा चलता रहता है लेकिन दोनों तरफ सही और गलत लोग होते हैं. लोगों को लगता है कि अहिंसा कमजोरी है लेकिन ये ताकत है.’’

पिता की मौत के वक्त 20 साल के थे राहुल

बता दें कि राहुल गांधी जब करीब 20 साल के थे तब 21 मई 1991 को राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में आम चुनाव प्रचार के दौरान एलटीटीई के आतंकियों ने हत्या कर दी थी. राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे. 1984 में मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रस भारी बहुमत के साथ जीती और राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे. एलटीटी चीफ प्रभाकरण के इशारे पर राजीव गांधी की हत्या को अंजाम दिया गया था. लेकिन ये ऐसी साजिश थी जिसमें एक नहीं, दर्जनों लोग शामिल थे.

राहुल पर बीजेपी का हमला- वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी ने नियुक्त किए 8 नए सचिव, अल्पेश ठाकोर बने बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी

राहुल पर बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष ने ISIS से तुलना कर देश का मजाक बनाया

छत्तीसगढ़: अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं ने लगाए ठहाके

गुजरात: आवास योजना के तहत एक लाख लोगों ने किया गृह प्रवेश, मोदी बोले- 2022 तक सबके पास हो अपना मकान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget