एक्सप्लोरर

‘मुझे जेल क्यों भेजा गया, पता नहीं’ रिहाई के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत का पहला रिएक्शन

Sanjay Raut Bail: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत को पात्रा चॉल घोटाले के मामले में जमानत मिल गई है. जमानत पर बाहर आने के बाद उनका जोरदार स्वागत हुआ और समर्थकों ने पटाखे फोड़े.

Sanjay Raut: शिवसेना सांसद संजय राउत को जमानत मिल गई और वो जेल से रिहा कर दिए गए हैं. प्रवतर्तन निदेशालय ने उन्हें पात्रा चॉल घोटाले के मामले में 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था. जेल से बाहर आने के बाद पहले तो वो अपने पुराने अंदाज में नजर आए और जेल के बाहर खड़े अपने समर्थकों को अभिवादन किया. जेल से बाहर आने के बाद संजय राउत पहली बार बोले हैं.

उन्होंने कहा, ‘मुझे जेल क्यों भेजा गया पता नहीं, किसी के साथ हमारे मतभेद नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि मेरा न्याय पर भरोसा ज्यादा हो गया है.’ राउत के रिहा होते ही आर्थर रोड जेल के बाहर खड़े उनके समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को गुलाल लगाया. शिवसैनिकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की. कोर्ट ने दोनों तरफ की दलीलों को सुनने के बाद उन्हें बुधवार को जमानत दे दी. इसके बाद उन्होंने जज को धन्यवाद किया और कहा कि मैं आपका आभारी हूं.

जमानत का विरोध, बंबई हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

बुधवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया था. जमानत का विरोध करते हुए ईडी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया, जहां पर उनकी जमानत को लेकर गुरुवार को सुनवाई की जाएगी. मुंबई कोर्ट ने संजय राउत की जमानत याचिका पर फिलहाल स्टे देने से इनकार किया. ईडी की याचिका पर कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रक्रिया के खिलाफ जाकर सुनवाई नहीं की जा सकती है. हम गुरुवार सुबह को इस मामले में सुनवाई करेंगे. हाईकोर्ट ने कहा कि महीने भर की सुनवाई के बाद सेशन कोर्ट ने जो आदेश दिया है, उस पर सिर्फ 10 मिनट में कोई डिसीजन देना ठीक नहीं है.

जमानत के लिए राउत के वकीलों ने क्या दलील दी थी?

संजय राउत के वकीलों ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया था कि उनके खिलाफ, जो मामला है वह सत्ता के दुरुपयोग और राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है. ईडी ने राउत की याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने पात्रा चॉल पुनर्विकास से संबंधित धनशोधन मामले में प्रमुख भूमिका निभाई और धन के लेन-देन से बचने के लिए पर्दे के पीछे से काम किया. ईडी की जांच पात्रा चॉल के पुनर्विकास से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितता और कथित रूप से उनकी पत्नी और सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से संबंधित है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को मिली जमानत, शिवसेना ने कहा- टाइगर इज बैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल

वीडियोज

Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget