एक्सप्लोरर

पत्थरबाज को बोनट पर बांधने वाले मेजर गोगोई आए सामने, सुनाई उस दिन की पूरी अनसुनी कहानी

नई दिल्ली: कश्मीर में 9 अप्रैल को वोटिंग के दिन पत्थरबाज युवक को जीप के बोनट पर बांधने वाले मेजर लीतुल गोगोई आज मीडिया के सामने आए. मेजर लीलुत गोगोई ने उस दिन की घटना के बारे में बताया कि पत्थरबाज को बोनट पर बांध कर अपने कई साथियों की जान बचाई. मेजर गोगोई को सेना प्रमुख विपिन रावत ने सम्मानित किया था.

क्या बोले मेजर लीतुल गोगई? मेजर गोगोई ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "9 अप्रैल को बडगाम में उप चुनाव करवाने के लिए हमारी ड्यूटी लगाई गयी थी. 9.15 मिनट पर मुझे आईटीबीपी के एक जवान का फोन आया. उन्होंने बताया कि 400-500 लोग पोलिंग स्टाफ पर पत्थर फेंक रहे हैं. जैसे ही हमें जानकारी मिली हम अपनी टीम के साथ मौके पर पुहंच गए. रास्ते में हमें कई जगह रास्ते बंद मिले जिन्हें हम खोलते हुए आगे बढ़ गए. आधे घंटे में हम वहां पहुंच गए. हमने स्थिति को काबू में ले लिया.''

मेजर गोगोई ने कहा, "हम पोलिंग बूथ के अंदर गए इसी दौरान हमें फिर आईटीबीपी के जवानों का फोन आया. उन्होंने बताया कि उटलीगाम में करीब 1200 लोगों ने उन्हें घेर लिया है. ये लोग पेट्रेल बम के जरिए पोलिंग बूथ को जलाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद हम तुरंत उटलीगाम के लिए निकले. हम जब वहां पहुंचे वहां मौजूद भीड़ ने हम पर पत्थर फेंके. इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.''

मेजर गोगोई ने कहा, "हम गाड़ी से बाहर नहीं निकल पा रहे थे, मैं लगातार लाउडस्पीकर पर घोषणा कर रहा था कि हम यहां सिर्फ पोलिंग स्टाफ और आईटीबीपी को बचाने आए हैं. हमारी बात किसी ने नहीं सुनी. इसी दौरान मैंने देखा एक आदमी मेरी गाड़ी के पास खड़ा है. मैंने तुरंत अपनी टीम के साथ उस युवक को पकड़ लिया. उस युवक का नाम फारुख अहमद डार था. उस युवक को साथ लेकर हम पोलिंग स्टेशन के अंदर गए और पोलिंग स्टाफ को रेस्क्यू किया.''

मेजर गोगोई ने कहा, "जब हम वहां से जाने लगे तभी हमारी गाड़ी कीचड़ में फंस गयी. उसी वक्त फिर से हम पर पत्थरबाजी होने लगी. हमने एक बार फिर लाउडस्पीकर की घोषणा की. हमें भीड़ ने घेर लिया और हमारी तरफ पेट्रोल बम फेंके गए. उसी वक्त मेरे दिमाग में उस युवक को जीप पर बांधने का विचार आया. युवक को जीप पर बंधा देखकर लोगों ने पत्थरबादी रोक दी और हमें वहां से निकलने का टाइम मिल गया. मैंने यह सब स्थानीय लोगों की जान बचाने के लिए किया. हमने एक भी गोली चलाए बिना 12 लोगों की जान बचाई.''

क्या है पूरा मामला ? श्रीनगर में बाई-इलेक्शन के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. इस दौरान बीड़वाह समेत कई इलाकों के वोटिंग बूथों पर हिंसा हुई थी. इसी दौरान मेजर लीतुल गोगोई ने पत्थरबाजी कर रहे लोगों की भीड़ से डार को पकड़कर जीप के आगे बांधने का ऑर्डर दिया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद मुद्दा गरमा गया था.

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि फिलहाल मेजर के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच चल रही है. इसके पहले आर्मी ने मेजर गोगोई को कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में क्लीन चिट दे दी थी.

फारुख अहमद डार का सेना की बात से इनकार मेजर गोगोई ने जिस फारुख अहमद डार को गाड़ी पर बांध कर घुमाया उसका दावा है कि वोट देकर वापस लौट रहा था. मैं कसम खाता हूं कि आगे किसी इलेक्शन में वोट नहीं डालूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget