एक्सप्लोरर

Hyderbad Minor Rape: हैदराबाद में एक हफ्ते के अंदर तीसरी नाबालिग लड़की से हुआ रेप, आरोपी गिरफ्तार

Minor Girl Rape: तेंलगाना में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा. एक हफ्ते के अंदर हैदराबाद में तीसरी नाबालिग बच्ची से रेप की वारदात की जानकारी मिल रही है.

Hyderbad Rape Case: तेंलगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderbad) से लगातार मिल रही दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी यह बताती है कि अपराधी पूरी तरह पुलिस से बेखौफ हो गए हैं. हैदराबाद में एक हफ्ते के अंदर ही तीसरी बार नाबालिग लड़की(Minor Girl) से रेप(Rape) की घटना की जानकारी मिल रही है. मामले में पुलिस ने तेजी से छानबीन करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

हैदराबाद में रविवार के दिन कालापत्थर थाना की पुलिस ने 21 वर्षीय मोहम्मद सूफियान को एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता हैदराबाद के चारमीनार में एक कपड़े की दुकान में सेल्स गर्ल का काम करती है.

घर ले जाकर किया रेप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शख्स मोहम्मद सूफियान ने 31 मई की रात चारमीनार बस स्टॉप पर पीड़िता से मुलाकात की थी. जहां से वह उसे लैंगर हाउस में अपने घर ले गया. जहां उसने दो बार उसके साथ दरिंदगी की, जिसके बाद वह उसे सुबह वापस बस स्टॉप पर छोड़ आया. इस दौरान उसने उसे अपना नंबर भी दिया.

पीड़िता ने मां से बताई आप-बीती

घटना के बाद पेट में तेज दर्द उठने पर नाबालिग लड़की ने 5 जून को इसकी शिकायत अपनी मां से की, जिस दौरान मां की पूछताछ में पीड़िता ने सारी आपबीती सुना दी. इसके बाद थाने पहुंची मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.

बता दें कि इससे पहले 28 मई को 17 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ रेप (Rape) होने के अलावा, 31 मई को एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ रेप (Rape) की घटना हुई थी. 

इसे भी पढ़ेंः
Gujarat Drugs Recover: BSF ने गुजरात से बरामद की 250 करोड़ की ड्रग्स, पाकिस्तानी तस्करों ने फेंकी थी समुद्र में

BJP Suspended Nupur Sharma: पार्टी से सस्पेंड होने के बाद ये बोलीं नुपुर शर्मा, नवीन जिंदल ने कहा- जान को खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget