एक्सप्लोरर

Gujarat Drugs Recover: BSF ने गुजरात से बरामद की 250 करोड़ की ड्रग्स, पाकिस्तानी तस्करों ने फेंकी थी समुद्र में

Gujarat Drugs Recover: बीएसएफ ने गुजरात में 250 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है. पकड़े जाने के डर से पाकिस्तानी स्मगलर्स ने इसे समुद्र में फेंक दिया था.

Gujarat BSF Recover Drugs: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुजरात (Gujarat) के सर क्रीक इलाके से 250 करोड़ रुपये की कीमत की ड्रग्स (Drugs) बरामद की है. बरामद 49 पैकेटों में मादक पदार्थ हेरोइन (Heroin) होने की आशंका जताई गई है. पकड़े जाने के डर से पाकिस्तानी स्मगलर्स (Pakistani Smugglers) ने ये मादक पदार्थ समुद्र में फेंक दिया था. बीएसएफ के एक आला अधिकारी ने बताया कि 30 और 31 मई 2022, को कोस्ट गार्ड और एटीएस गुजरात पुलिस ने आईएमबीएल के निकट व सरक्रीक और जखाऊ पोर्ट (Sir Creek and Jakhau Port) के बीच से एक पाकिस्तानी बोट (Pakistani Boat) को जब्त किया था. 

इस बोट में सवार सभी सात पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के दौरान पता चला था कि बोट के क्रू ने ड्रग्स को समुद्र में फेंक दिया था. बीएसएफ की भुज यूनिट ने ये अंदाजा लगा लिया था कि पाकिस्तानी बोट द्वारा समुद्र में फेंकी गई ड्रग्स पाकिस्तान की तरफ से आने वाली समुद्री लहरों के साथ बहकर भारतीय सीमा में कभी भी प्रवेश कर सकती है. 

ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 250 करोड़

इस घटना के तुरंत बाद से ही बीएसएफ भुज हाई अलर्ट पर आ गयी और लगातार सर्च ऑपरेशन में जुट गयी. नतीजतन बीएसएफ भुज ने आज सफलतापूर्वक 49 ड्रग्स के पैकेट बरामद कर लिए. बीएसएफ के आला अधिकारी ने बताया कि ड्रग्स के लिए जो 49 पैकेट जब्त किए गए हैं उनमें संभवत मादक पदार्थ हेरोइन हो सकता है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 250 करोड़ रुपये कीमत बताई गई है. 

पैकेटों की पैकेजिंग पर कैफे गौर्मेट (Café Gourmet) और ब्लू सैफायर 555 (Blue Sapphire 555) लिखा हुआ है. बीएसएफ (BSF) की इस बरामदगी के बाद जांच एजेंसियों ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarkashi Bus Accident: उत्तरकाशी में यात्रियों की बस खाई में गिरी, हादसे में 22 लोगों की मौत 

Russia Ukraine War: टूटी शांति की उम्मीद, रूस ने लंबे समय बाद फिर कीव पर दागी मिसाइलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget