एक्सप्लोरर

हैदराबाद: हनुमान मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने से तनाव, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कहा, 'कल शाम को कुछ लोग मंदिर में घुसे और उन्होंने हनुमान मंदिर में शिवलिंग के पीछे मांस के टुकड़े फेंक दिए.'

हैदराबाद के टप्पाचबूतरा अंतर्गत हनुमान मंदिर में बुधवार (12 फरवरी, 2025) को मांस मिलने से एरिया में तनाव पैदा हो गया है. बुधवार को जब पुजारी मंदिर में आए तो देखा कि मंदिर में मांस का टुकड़ा पड़ा था. मंदिर में शिवलिंग के पीछे पुजारी ने मांस का टुकड़ा पड़ा देखा, जिसे लेकर हिंदू समुदाय में काफी गुस्सा हैं.

हनुमान मंदिर में मांस मिलने की घटना क्षेत्र में फैलते ही मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जुटने लगी. बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

बीजेपी विधायक ने लगाए आरोप

इस घटना को लेकर बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कहा, 'कल शाम को कुछ लोग मंदिर में घुसे और उन्होंने हनुमान मंदिर में शिवलिंग के पीछे मांस के टुकड़े फेंक दिए.'

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को मंदिर में मांस का टुकड़ा मिला. डीसीपी साउथ ईस्ट चंद्र मोहन ने ANI से कहा, 'मंदिर के अंदर मांस कोई जानवर लाया या कोई शख्स. ये अभी कंफर्म नहीं हुआ है कि मंदिर के अंदर मांस कैसे आया.?  उन्होंने आगे बताया कि मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए स्पेशल टीम का भी गठन किया गया है.

Tension prevailed at #Tappachabutra, #Hyderabad after local people found pieces of meat inside a #HanumanTemple on Wednesday.


The temple priest discovered the pieces of meat and alerted the committee members.

As the news spread, people started gathering at the temple, and soon… pic.twitter.com/4kS9YwTbiN

— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) February 12, 2025

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है. एरिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है. क्षेत्र में तनाव न बढ़े इसलिए पुलिस अलर्ट मोड पर है. मंदिरों पर हमले के मामले में हैदराबाद में ये नया मामला है. हनुमान मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त है. लोगों की मांग है कि इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है, पुलिस उन्हें पकड़कर जल्द से जल्द कार्रवाई करे.  

ये भी पढ़े:

Jammu-Kashmir: LoC पर दो जवान शहीद, दोनों की 18 अप्रैल को थी शादी, घरों में पसरा मातम


आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget