एक्सप्लोरर

हैदराबाद गैंगरेप: महिला सुरक्षा पर गुस्से में देश, हेमा-हरसिमरत सहित सभी बोले- 'दोषियों को 6 महीने में फांसी दो'

संसद में पक्ष हो या विपक्ष हर कोई हैदराबाद और उसके जैसी सभी वारदातों के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाने की मांग कर रहा है. जानें महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले को लेकर किसने क्या कहा है.

नई दिल्ली: देश में रेप के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार फूट रहा है. दिल्ली में बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल अनशन पर बैठ गई हैं. वहीं, संसद में पक्ष हो या विपक्ष हर कोई हैदराबाद और उसके जैसी सभी वारदातों के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाने की मांग कर रहा है. जानें महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले को लेकर किसने क्या कहा है.

दिल्ली पुलिस को तुरंत मिले 66 हजार पुलिसकर्मी- स्वाती मालिवाल

महिला सुरक्षा को लेकर स्वाति मालिवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने ट्वीट करके कहा है, ‘’मोदी जी को पत्र. मैं आमरण अनशन करूंगी, जब तक वो अपने वादे पूरा न करते. देश में पुलिस के संसाधन और जवाबदेही बढाई जाए और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं. दिल्ली पुलिस को 66 हजार पुलिसकर्मी तुरंत दिए जाएं और 45 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट दिल्ली में स्थापित हों. दोषियों को हर हाल में और तुरंत सज़ा दो.’’

कानून बन गए, लेकिन कुछ सुधार नहीं- स्वाति मालिवाल

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में स्वाति मालिवाल ने कहा, ‘’लड़की को गैंगरेप करके जला दिया. इसी तरह से 6 साल की बच्ची जो स्कूल में पढ़ती थी, राजस्थान में उसको स्कूल से अगवा करके रेप किया. यह सिर्फ इन दोनों बेटियों की बात नहीं है, देश में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब इतना जघन्य अपराध सामने नहीं आता हो. पिछले साल भी मैं अनशन पर बैठी थी. दसवें दिन कानून आया कि छोटे बच्चों के बलात्कारियों को 6 महीने के अंदर सजा दी जाएगी, लेकिन उस सिस्टम को लागू करने के लिए अभी तक कुछ हुआ ही नहीं.’’

हम नाकाम साबित हो रहे हैं- हरसिमरत कौर बादल

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एबीपी न्यूज़ से कहा है, ‘’महिलाओं और अपनी बेटियों की सुरक्षा में हम फेल हो रहे हैं. मैं अपने कॉलेज के दिन याद करती हूं. बेटियों से आज बसों में छेड़छाड़ हो रही है. हम नाकाम साबित हो रहे हैं. निर्भया जैसी घटना और कानून में बदलाव के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा. आउट ऑफ बॉक्स समाधान सोचने होंगे.’’

VIDEO: हैदराबाद गैंगरेप पर भड़कीं जया बच्चन, कहा- दोषियों की करवा दो पब्लिक में लिचिंग

उन्होंने कहा, ‘’बलात्कार पीड़िता की उम्र जितनी है उतने महीनों में सज़ा सुनिश्चित हो. दो महीने की बच्ची यदि पीड़िता है तो दो महीने में दोषी को सज़ा दी जाए. इसके लिए ज़रूरी हो तो अदालतें एक्स्ट्रा वक्त में काम करें. संवेदनशीलता से कार्रवाई न करने वाले पुलिसवालों को भी सज़ा मिले. रेप के मामले में मर्सी पिटीशन का प्रावधान न हो. आज सांसद भी महसूस कर रहे हैं कि कानून अपना काम नहीं कर रहा. ऐसे में लोग कानून अपने हाथ में लेने को मजबूर होंगे.’’

दोषियों को 6 महीने में सज़ा मिले- सांसद विप्लव ठाकुर

राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा है, ‘’कोई भी घटना तब तक नहीं रुकेगी, जब तक एक तय वक्त में दोषियों को सजा नहीं मिलेगी. मेरा तो कहना है कि दोषियों को 6 महीने में सजा मिल जानी चाहिए. मेरा तो सुझाव यह है कि एक बार अगर सेशंस कोर्ट से दोषियों को सजा मिल जाती है तो फिर उसके बाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वक्त नहीं लगना चाहिए. निर्भया मामले की तरह नहीं होना चाहिए कि दोषियों की दया याचिका 7 साल तक लंबित रहे.’’

जो कानून बने हैं, उनको इंप्लीमेंट करें- सरोज पाण्डेय

राज्य सभा में बीजेपी सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा है, ‘’घटना दुखद है. जिसकी बच्ची गई है शायद वही समझ सकता है. सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कदम उठाए हैं, उन कदमों के बावजूद भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो मुझे लगता है कि लोगों के बीच में डर नहीं है. कानून का भय नहीं है. कानून का भय नहीं होने कारण यह घटनाएं हो रही है. ऐसा लगता है कि इन घटनाओं को रोकने के लिए बेहद जरूरी है कि एक टाइम लिमिट में जो कानून बने हैं, उनको इंप्लीमेंट करें.’’

सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए- सरोज पाण्डेय

मथुरा से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा है, ‘’सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए. दोषियों को खत्म करो. लोगों में डर होना चाहिए. बिलकुल सोच बदलनी चाहिए. लोग अध्यात्म की ओर बढ़ रहे हैं, फिर भी सोच नहीं बदल रही. ये कलयुग है.’’

यह भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: शरद पवार ने बताया, उद्धव को CM बनने और सोनिया को समर्थन के लिए कैसे मनाया

क्रिकेटर मनीष पांडे ने अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी के साथ रचाई शादी, रोहित शर्मा ने दी खास अंदाज में बधाई

आज से महंगी हुईं जाएंगी Vodafone-Idea और Airtel की टेलीकॉम सेवाएं, 40 से 50% तक बढ़ी दरें

चंद्रयान-2: NASA ने ढूंढ निकाला लापता हुए विक्रम लैंडर का मलबा, जारी की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहर में 25, ग्रामीण इलाकों में कितने दिनों में होगी सिलेंडर की बुकिंग? संसद में सरकार ने साफ की तस्वीर
शहर में 25, ग्रामीण इलाकों में कितने दिनों में होगी सिलेंडर की बुकिंग? संसद में सरकार ने साफ की तस्वीर
Parliament Session 2026 Live: 'देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं', संसद में राहुल के आरोपों पर बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
Live: 'देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं', संसद में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! के. कविता समेत 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget