एक्सप्लोरर

VIDEO: हैदराबाद गैंगरेप पर भड़कीं जया बच्चन, कहा- दोषियों की करवा दो पब्लिक में लिचिंग

राज्यसभा सांसद जया बच्चन का गुस्सा फूटा है. जया बच्चन ने सदन में खड़े होकर इस केस के दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की बात कही है. उन्होंने सरेआम पब्लिक के हाथों लिंचिंग करवाने की बात कही है.

साल 2012 में निर्भया गैंगरेप के बाद एक बार फिर देश एकजुट खड़ा नजर आ रहा है और इस बार निर्भया नहीं प्रियंका के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है. इसी विभत्स हत्या और गैंगरेप पर बॉलीवुड की वेटर्न एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का गुस्सा फूटा है. जया बच्चन ने सदन में खड़े होकर इस केस के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की बात कही है.

जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा, ''मैं नहीं जानती कि इससे पहले मैं कितनी बार यहां पर इस अत्याचार के खिलाफ बोल चुकी हूं. फिर चाहे वो निर्भया केस हो या फिर कठुआ और या अब ये हैदराबाद गैंगरेप केस. अब लोग सरकार से इस पर जवाब चाहते हैं. लोग इस पर सरकार से सटीक जवाब चाहते हैं. क्या हुआ? कैसे ये मामला सुलझाया गया और आरोपियों को क्या सजा दी जाएगी. ये जवाब सरकार को देने चाहिए.''

जया बच्चन यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है जिस दिन हैदराबाद में ये घटना हुई उससे एक दिन पहले भी उसी जगह एक हादसा हुआ. क्या वहां के जो सिक्योरिटी इंचार्ज हैं, मैं किसी का नाम नहीं ले रही हूं आपको भी पता है, लेकिन क्या उनसे सवाल नहीं किया जाना चाहिए. उन्हें जवाब देना होगा कि एक दिन पहले जहां हादसा हुआ अगले दिन फिर वहां सुरक्षा के इतंजाम क्यों नहीं थे. इन लोगों को सरेआम शर्मसार किया जाना चाहिए अपना काम ठीक से न करने के आरोप में.''

उन्होंने इन आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की. जया बच्चन ने कहा, ''जिन लोगों ने ये क्राइम किया है, कुछ देशों में ऐसी घटनाओं के दोषियों को पल्बिक न्याय देती है. मेरी राय है कि, ये थोड़ा कड़ा है, लेकिन ऐसे लोगों को पब्लिक के सामने लाकर लिचिंग करवा देनी चाहिए.''

बता दें कि हैदराबाद मामले के सामने आने के बाद से जया बच्चन के अलावा, सलमान खान और अक्षय कुमार समेत अनेक एक्टर और एक्ट्रेस ने नाराजगी जताई है. इससे पहले हैदराबाद गैंगरेप केस और हत्या के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन आरोपियों को फिलहाल अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget