एक्सप्लोरर

आज से महंगी हुईं जाएंगी Vodafone-Idea और Airtel की टेलीकॉम सेवाएं, 40 से 50% तक बढ़ी दरें

वोडाफोन-आइडिया ने सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की सुविधा वाले प्रीपेड प्लान की दरें बढ़ायी हैं. एयरटेल ने लिमिटेड डेटा और कॉलिंग वाले प्लान की शुल्कों में भी संशोधन किया है.

नई दिल्ली: वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स की जेबों पर आज से अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है. दोनों कंपनियों ने प्रीपेड मोबाइल सेवाओं की दरें 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की रविवार को घोषणा की, जो करीब चार साल में पहली वृद्धि है. टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने दिसंबर के शुरू में ही दरें बढ़ाने की घोषणा पहले ही कर रखी थी. इन दोनों कंपनियों ने रविवार को अलग-अलग बयान जारी कर में अपने विभिन्न प्लान की बढ़ी दरों की जानकारी दी.

वोडाफोन-आइडिया ने की सालाना प्लान में 41.2 प्रतिशत की वृद्धि

वोडाफोन-आइडिया ने सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की सुविधा वाले प्रीपेड प्लान की दरें बढ़ायी हैं. एयरटेल ने लिमिटेड डेटा और कॉलिंग वाले प्लान की शुल्कों में भी संशोधन किया है. वोडाफोन-आइडिया के बयान के मुताबिक उसने सर्वाधिक 41.2 प्रतिशत की वृद्धि सालाना प्लान में की है. उसके इस प्लान की दर 1,699 रुपये से बढ़कर 2,399 रुपये हो गयी है.

199 रुपये वाला प्लान अब 249 रुपये का होगा

इसी तरह रोजाना डेढ़ जीबी डेटा की पेशकश के साथ 84 दिन की वैधता वाले प्लान की दर 458 रुपये से 31 प्रतिशत बढ़ा कर 599 रुपये कर दी गयी है. कंपनी का 199 रुपये वाला प्लान अब 249 रुपये का हो जाएगा. कंपनी ने इसके साथ ही अन्य नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल करने पर छह पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लगाने की भी घोषणा की है.

एयरटेल ने सालाना प्लान को 41.14 प्रतिशत बढ़ा कर 1,699 रुपये की जगह 2,398 रुपये का कर दिया है. कंपनी का सीमित डेटा वाला सालाना प्लान अब 998 रुपये की जगह तीन तारीख से 1,498 रुपये का हो जाएगा. इस प्लान की दर में यह 50.10 प्रतिशत की वृद्धि है.

82 दिन की वैधता वाले प्लान की दर 33.48 प्रतिशत महंगी- एयरटेल

इसी तरह एयरटेल ने 82 दिन की वैधता के साथ असीमित डेटा वाले प्लान को 499 रुपये से 39.87 प्रतिशत बढ़ाकर 698 रुपये और सीमित डेटा कर दिया है. कंपनी की 82 दिन की वैधता वाले प्लान की दर 33.48 प्रतिशत महंगी हो गयी है. इसकी दर अब 448 रुपये से बढ़ाकर 598 रुपये कर दी गयी है. इन दोनों प्लान की वैधता अब 82 दिन की जगह 84 दिन होगी. कंपनी ने 28 दिन की वैधता वाले विभिन्न प्लान की दरों में 14 रुपये से लेकर 79 रुपये तक की वृद्धि की है.

वहीं, रिलायंस जियो ने 6 दिसंबर से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है.

यहां पढ़ें

Explained: अब नहीं कर पाएंगे सस्ती कॉल, वोडा-आइडिया, एयरटेल और Jio ने बढ़ाई दरें

सस्ती कॉल और डेटा का दौर खत्म, वोडा-आइडिया, एयरटेल के बाद अब रिलायंस Jio ने 40 फीसदी तक बढ़ाई दरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget