एक्सप्लोरर

क्रिकेटर मनीष पांडे ने अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी के साथ रचाई शादी, रोहित शर्मा ने दी खास अंदाज में बधाई

क्रिकेटर मनीष पांडे ने अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी के साथ शादी कर ली है. टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें क्रिकेट की भाषा में बधाई दी है.

नई दिल्ली: अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाने वाले भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे ने सोमवार को दक्षिण फील्मों की अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी से शादी कर ली. 26 वर्षीय अश्रिता दक्षिण फील्मों की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 2012 में तेलुगू फिल्म 'तेलीकाडा बोल्ली' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी.

पांडे ने रविवार को अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है और इसके अगले ही दिन उन्होंने अश्रिता से शादी रचाई. उन्होंने मैच के बाद खुद बताया कि वह सोमवार को शादी करने जा रहे हैं. पांडे वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू हो रही टी-20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

मनीष पांडे ने कहा, "भारत की अगली सीरीज को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन इससे पहले मेरे लिए एक और महत्वपूर्ण सीरीज है. कल (सोमवार) को मैं शादी कर रहा हूं." अपनी शादी से पहले तमिलनाडु के खिलाफ फाइनल में पांडे ने 45 गेंदों पर 60 रनों की नाबाद पारी खेलकर कर्नाटक का स्कोर 20 ओवर में 180 रन पहुंचाया. इस पारी में उन्होंने दो छक्के और चार चौके लगाए। कर्नाटक ने तमिलनाडु को एक रन से हराकर खिताब जीता. तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अश्रिता इंद्रजीत, उधयम एनएच4 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

रोहित ने दी बधाई

भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे की शादी के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने शादी की बधाई क्रिकेटिया अंदाज में दी है. रोहित ने मनीष और अश्रिता की शादी वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरा विश्वास करो यह आपकी सबसे बेस्ट इनिंग होगी. रोहित ने लिखा, ''दुआ करता हूं आप दोनों को दुनिया की सारी खुशियां मिलें। विश्वास करो यह आपकी सबसे बेस्ट इनिंग होगी.''

कौन हैं अश्रिता शेट्टी?

आपको बता दें कि अश्रिता शेट्टी एक तेलुगू एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म 'तेलीकेड़ा बोल्लु' से फिल्मों में डेब्यू किया था. इसके अलावा वो 'उद्यमन एनएच 4' और 'ओरु कन्नीयुम मूनु कलवानिकलम' (Oru Kanniyum Moonu Kalavaanikalum) समेत करीब पांच फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अश्रिता का जन्म 16 जुलाई 1993 को हुआ था. उन्होंने साल 2010 में फिल्मों में आने से पहले सिर्फ 17 साल की उम्र में ही क्लीन एंड क्लियर फ्रेश ब्यूटी कॉन्टेस्ट का ताज अपने नाम किया था. अब वो तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं.

यहां पढ़ें

दिल्ली की हवा साफ करने के लिए लगाए जाएंगे टावर, सुप्रीम कोर्ट ने दस दिन में योजना बनाने को कहा

दिल्ली में प्रदूषण पर SC की सख्त टिप्पणी, घुटकर क्यों मरें? विस्फोटक के 15 बैग लगा के शहर को उड़ा दीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget