एक्सप्लोरर

Hyderabad Police Advisory on Holi: जबरन रंग लगाया तो होगा एक्शन, बाइक रैली पर भी बैन; पुलिस ने जारी कर दिया आदेश

Holi 2025: तेलंगाना में हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस ने होली को लेकर एक गाइडलाइन जारी की है. इसमें जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने और बाइकों की टोली निकालकर घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Hyderabad Police Advisory on Holi: होली को लेकर हैदराबाद पुलिस की एक गाइडलाइन पर विवाद खड़ा हो गया है. इस गाइडलाइन के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को जबरन रंग लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

आदेश के मुताबिक, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी अनिच्छुक व्यक्ति और उनके वाहनों पर रंग या रंगीन पानी फेंकने पर बैन है. इसके साथ ही सड़कों पर टोलियों में बाइक और अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. अगर कोई ऐसा करते देखा गया तो उस पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. इसी तरह का आदेश हैदराबाद से सटे साइबराबाद में भी निकला है.

हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस ने यह कदम इस वजह से उठाया है ताकि शांति व्यवस्था भंग न हो और लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. हैदराबाद में यह आदेश 13 मार्च की शाम 6 बजे से 15 मार्च सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा. वहीं, साइबराबाद में यह 14 मार्च को सुबह 6 बजे से 15 मार्च सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा. बता दें कि होली के दिन ही जुमा भी पड़ रहा है. ऐसे में पुलिस प्रशासन ज्यादा सतर्कता बरत रहा है.

बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा
भारतीय जनता पार्टी ने होली पर हैदराबाद और साइबराबाद में ऐसे सख्त आदेश को लेकर तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को घेरा है. बीजेपी का कहना है कि तेलंगाना सरकार का यह फैसला हिंदू विरोधी है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार का हिंदू विरोधी एजेंडा एक बार फिर खुलकर सबके सामने आ गया है. उन्होंने कहा ये लोग होली पर प्रतिबंध लगा रहे हैं और बता रहे हैं कि हिंदुओं को होली कैसे मनानी चाहिए. हैदराबाद के गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने इस अधिसूचना तेलंगाना कांग्रेस सरकार का ये तुगलकी फरमान बताया है. 

यह भी पढ़ें...

Holi and Juma: 'घर में पढ़ें नमाज, होली खेलने वालों को न हो दिक्कत', दिल्ली-बिहार से महाराष्ट्र तक खूब हो रहा हिंदू-मुसलमान

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget