एक्सप्लोरर

Holi and Juma: 'घर में पढ़ें नमाज, होली खेलने वालों को न हो दिक्कत', दिल्ली-बिहार से महाराष्ट्र तक खूब हो रहा हिंदू-मुसलमान

Holi and Juma: इस बार होली और जुमा साथ-साथ है. ऐसे में कई नेताओं के विवादित बयान सामने आ रहे हैं. बीजेपी नेताओं का कहना है कि होली के दिन जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया जाना चाहिए.

Holi and Juma: कल (14 मार्च) होली है. इसी दिन शुक्रवार यानी जुमा भी पड़ रहा है. होली और जुमा साथ-साथ आने से देश भर में पुलिस प्रशासन के लिए यह दिन थोड़ा टेंशन देने वाला हो सकता है. इसके लिए प्रशासन के पास अपने-अपने प्लान हैं लेकिन नेताओं की भी कुछ अपनी योजनाएं नजर आने लगी हैं.

दरअसल, होली और जुमा के साथ-साथ आने के कारण नेताओं के बैक टू बैक विवादित बयान आ रहे हैं. इन बयानों की शुरुआत दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के उस बयान के बाद हुई जब उन्होंने कहा कि नमाज का वक्त नहीं बदल सकता लेकिन होली पर दो घंटे के लिए ब्रेक लगाया जा सकता है. अंजुम आरा एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड की नेता हैं. 

होली और जुमे पर अंजुम के इस बयान के बाद तो जैसे विवादित बयानों की होड़ ही मच गई. इस लिस्ट में लगभग सभी नेता एनडीए के ही हैं. बिहार से लेकर दिल्ली और महाराष्ट्र तक में एनडीए के नेताओं ने जहरीले बयान दिए हैं.

बिहार में दरभंगा से बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि मुसलमान या तो जुमे की नमाज का समय बदल लें या अपने घरों में रह कर नमाज पढ़े. वहीं, दिल्ली से बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने कहा कि इस बार आप घर में नमाज पढ़िए ताकि हम भी हर्षोल्लास, सद्भावना और प्यार से होली मना सकें. महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय गायकवाड़ ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए यह तक कह दिया कि 'साल में 52 जुमे आते हैं और होली एक बार. नमाज़ घर पर पढ़े. होली मनाने वाले को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए.'

कई जगह नमाज का वक्त बदला गया
जनप्रतिनिधियों के इस तरह के बयान चौंकाने वाले हैं. हालांकि पिछले कुछ सालों से इस तरह के बयान आम बात हो गई है. अब देखना यह है कि इन नेताओं के जहरीले बयान यहीं तक ही सीमित रहते हैं या अपनी सीमा तोड़ देते हैं. बहरहाल देशभर में खासकर उत्तर भारत में होली और जुमे के साथ-साथ आने के कारण संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. संभल और कानपुर में जामा मस्जिद कमेटियों ने नमाज का वक्त बदला है और इसे ढाई बजे कर दिया गया है. अयोध्या में भी दोपहर दो बजे बाद नमाज का वक्त तय किया गया है. मौलवियों ने यह भी कहा है कि जुमे की नमाज 4.30 बजे तक भी पढ़ी जा सकती है.

यह भी पढ़ें...

Ranya Rao: एयरपोर्ट पर अधिकारी उठाते थे रान्या राव का सामान, सीनियर्स से मिलते थे आदेश; ऐसे चकमा देकर छू हो जाती थी सोना तस्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget