Agra: यूपी के आगरा में शख्स ने पार की दरिंदगी की हदें, खंबे से बांधकर पत्नी को बेरहमी से पीटा
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पति अपनी पत्नी को खंबे पर बांधकर बेरहमी से पीटते नजर आया है. जिसकी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है. वहीं आरोपी फरार हो गया है.

Husband Beat Wife in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स को दरिंदगी की हदें पार करते देखा जा रहा है. जिस पर आगरा के सिकंदरा पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है. वहीं मामले में पुलिस की जांच जारी है.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स को अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटते देखा जा रहा है. शख्स अपनी पत्नी को एक खंबे से बांधकर पीटते नजर आ रही है. जिस दौरान उसकी पत्नी को चीखते सुना जा सकता है.
#WATCH उत्तर प्रदेश: आगरा में एक पति ने अपनी पत्नी को खंबे से बांधकर डंडे से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हुआ। (20.07) pic.twitter.com/ND9CbIo9dP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2022
खंबे से बांधकर पत्नी को पीटा
वीडियो में एक शख्स दूर खड़े पति को अपनी पत्नी को पीटते देख रहा है. वहीं पति अपनी पत्नी को पीटने के बाद खंबे से खोलकर घसीटते भी नजर आ रहा है. फिलहाल अब इस मामले की शिकायत आगरा के सिकंदरा थाने में दर्ज हो गई है. वहीं आरोपी पति फरार बताया जा रहा है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
आगरा में ASP सत्य नारायण के अनुसार 'एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पति अपनी पत्नी को मारते हुए देखा जा सकता है. इसके संबंध में सिंकदरा में 14 जुलाई को मामला दर्ज़ किया गया था. मामले में कार्रवाई जारी है. आरोपी पति के घर में दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार है.'
UK PM Race: अब ब्रिटिश पीएम की रेस में बचे केवल दो नाम, पांचवें राउंड में भी टॉप पर रहे ऋषि सुनक






















