एक्सप्लोरर

Haryana DSP Murder Case: हरियाणा पुलिस के DSP को रौंदने वाला डंपर का ड्राइवर गिरफ्तार, राजस्थान के भरतपुर से पकड़ा गया

Haryana DSP Murder Case: डीएसपी मर्डर केस के मुख्य आरोपी डंपर के ड्राइवर को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है.

Haryana DSP Murder Case: हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को डंपर से कुचलकर मार देने के मामले में ड्राइवर मित्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है. ड्राइवर को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया गया है. हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस ने मित्तर को भरतपुर के पहाड़ी थानाक्षेत्र के गांव गंगोरा से गिरफ्तार किया है.

तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को मंगलवार को उस समय डंपर ने कुचल दिया गया, जब उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया. डीएसपी की मौत के कुछ घंटे बाद पुलिस ने कहा कि पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल एक व्यक्ति को एक मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि उसकी पहचान ट्रक क्लीनर के तौर पर की गयी है.

पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ तावडू के निकट पचगांव में अरावली पहाड़ियों में अवैध पत्थर खनन पर रोक के वास्ते छापे मारने गये थे और करीब 11 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने ट्रक को देखकर रुकने का इशारा किया था.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘तावडू (नूंह) के डीएसपी सुरेंद्र सिंह जी की हत्या के मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं, एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.’’

हरियाणा पुलिस में डीएसपी सिंह की भर्ती 1994 में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर हुई थी और वह कुछ महीनों में ही सेवानिवृत्त होने वाले थे. मूल रूप से हिसार जिले के सारंगपुर गांव के निवासी सिंह कुरुक्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे.

Explained: खनन माफिया का आतंक, जब-जब बड़े अधिकारियों को मौत के घाट उतारा...सरकार बेबस नजर आई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget