एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: गांव की गलियों में डांस करते लड़का- लड़की क्या पति-पत्नी हैं? जानिए सच क्या है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़का-लड़की ठेठ देहात वाले माहौल में डांस करते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लड़का लड़की पति पत्नी हैं. क्या यही हकीकत है?

सोशल मीडिया पर एक टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें गांव के एक कच्चे मकान के बाहर एक लड़का लड़की डांस करते दिखाई दे रहे हैं. उनकी जोड़ी और डांस की केमिस्ट्री को देखकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. सच क्या है ये हमने सच्चाई के सेंसेक्स में पता लगाया है.

महज 32 सेकेंड का ये वीडियो देखकर लोग दंग हैं. वीडियो में दिख रही पृष्ठभूमि और किरदार इसे और रोचक बना रहे हैं. जमीन कच्ची मिट्टी वाली है. पीछे झोपड़ी दिखाई दे रही है. इनका टैलेंट बिल्कुल आसाधरण है जिसकी वजह से ये वीडियो वायरल हो चुका है. 90 के दशक की फिल्म के गाने पर डांस करने वाली ये जोड़ी सोशल मीडिया की सनसनी बन चुकी है.

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लड़का लड़की पती पत्नी हैं. वीडियो में डांस करने वाले ये दोनों कौन है. इसकी एबीपी न्यूज ने पड़ताल की है.

वायरल वीडियो के दावे का सच वीडियो के आखिर में सनातन कुमार महतो लिखा हुआ था. हम सनातन कुमार महतो के टिकटॉक अकाउंट पर पहुंचे तो पता चला टिकटॉक पर इनके 13 लाख फॉलोअर्स हैं. तहकीकात में पता चला ये झारखंड के धनबाद में बलियापुर के निपनिया गांव में रहने वाले सनातन कुमार महतो और उनकी बहन सावित्री कुमारी की कहानी है.

सनातन और सावित्री का सिर्फ डांस फिल्मी नहीं है इनकी कहानी भी फिल्मी है. किसान परिवार से आने वाले सनातन कुमार महतो और उनकी बहन सावित्री पढ़े लिखे हैं. सनातन एमए कर चुके हैं जबकि सावित्री ग्रेजुएशन पूरा कर चुकी हैं. एमए करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो सनातन खेती करने लगे और साथ ही डांस भी शुरू कर दिया.

सनातन कुमार ने बताया, वह टिकटॉक पर पहले कॉमेडी वीडियो बनाते थे. किसी सुझाव दिया कि डांसर नाम लिखते हो तो डांस का वीडियो बनाओ. तो डांस के वीडियो बनाने लगे. अच्छा रिस्पांस मिलने लगा. लेकिन उतना खास नहीं मिला. लेकिन जब उनकी बहन साथ डांस करने लगी तब से वीडियो को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा और वीडियो भी वायरल होने लगे. सनातन वीडियो बनाकर पोस्ट करने लगे लेकिन उन्हें शुरू में उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी.

लॉकडाउन ने सनातन के लिए बदल दिया सबकुछ सनातन की बहन सावित्री गांव के प्राइवेट स्कूल और घर में कोचिंग क्लास चलाती हैं. लॉकडाउन के दौरान बहन को वक्त मिला तो उसने भी भाई का साथ दिया और सावित्री ने जैसे ही एंट्री मारी भाई बहन की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

सावित्री ने बताया, भाई के साथ वीडियो पहले भी बनाती थी. भाई शनिवार और रविवार को डांस क्लास करवाता है. मुझे रविवार को टाइम मिलता है. मैं ट्यूशन पढ़ाती हूं. उसमें टाइम नहीं मिलता था. रविवार को टाइम मिलने पर एक-दो वीडियो बना लेती थी. अब लॉकडाउन की वजह से काफी टाइम मिलने लगा है.

बता दें, भाई बहन का यूट्यूब चैनल भी है. टिकटॉक पर सनातन और उनकी बहन सावित्री के 3 हजार से ज्यादा वीडियो मौजूद हैं. सनातन के घर की माली हालत ठीक नहीं है. बचपन से ही डांस का शौक था. डांस क्लास ज्वाइन की लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वो भी छोड़नी पड़ी. अब भाई-बहन लोगों को प्यार के बीच सुनहरे भविष्य को ढूंढ रहे हैं.

हमारी पड़ताल में पता चला की वीडियो में दिख रहे लड़का लड़की भाई बहन हैं. इसलिए वीडियो सच्चा है लेकिन वीडियो के साथ किया जा रहा पति-पत्नी का दावा झूठा है.

सच्चाई का सेंसेक्स: गांव की गलियों में डांस करते लड़का- लड़की क्या पति-पत्नी हैं? जानिए सच क्या हैइंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

ये भी पढ़ें- सच्चाई का सेंसेक्स: क्या राहुल और प्रियंका के साथ दिख रही महिला एक ही है? वायरल फोटो का सच जानिए सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्मृति ईरानी के लापता होने का पोस्टर, जानें सच क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget