एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या राहुल और प्रियंका के साथ दिख रही महिला एक ही है? वायरल फोटो का सच जानिए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 16 मई को दिल्ली के सुखदेव विहार में कुछ प्रवासी मजदूरों से फुटपाथ पर बैठकर बातचीत की थी. अब दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की ये मुलाकात फिक्स थी?

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में राहुल गांधी जिस महिला के साथ दिख रहे हैं, दावा किया जा रहा है कि वही महिला प्रियंका गांधी के साथ भी दिखाई दी थी. इन तस्वीरों को जोड़कर मेजर सुरेंद्र पुनिया ने ट्विटर पर लिखा, "देश कैसे भरोसा करे गांधी परिवार पर? या तो बजट कम था या वक्त. जो कि ड्रामे के लिए ये लोग कलाकार भी नहीं बदल पाए."

दावा किया जा रहा है कि जिन मजदूरों की राहुल गांधी ने घर पहुंचने में मदद की वो सब ड्रामे का हिस्सा थे. सबूत के तौर पर उस तस्वीर को पेश किया जा रहा है, जो अलग-अलग मौकों पर भाई बहन दोनों के साथ दिखाई दे रही है.

https://twitter.com/MajorPoonia/status/1266992215940726784

क्या है दावे की सच्चाई? राहुल गांधी की मजदूरों से मुलाकात को लेकर किए दावे की पड़ताल में दिखाया था कि वो महिला रामसखी है जो झांसी में रहती है. झांसी तक पहुंचाने में राहुल गांधी ने उसकी मदद की थी. लेकिन क्या रामसखी प्रियंका के साथ भी कभी मौजूद थी. इसका सच जानने के लिए हम सीधे झांसी में रामसखी से मिलने पहुंचे. तहकीकात में पता चला कि रामसखी रानीपुर के कस्बा में रहती हैं और उनका कांग्रेस से कोई कनेक्शन नहीं है. रामसखी ने हमें बताया कि वो कभी भी प्रियंका से नहीं मिली हैं

रामसखी ने कहा, 'हमारी राहुल गांधी से रास्ते में मुलाकात हुई है. हम लोगों को रास्ते में वह अचानक मिले. हमारी प्रियंका से मुलाकात नहीं हुई है. प्रियंका के साथ वायरल फोटो हमारी नहीं है. कभी नहीं मिले प्रियंका से. हमारी मुलाकात नहीं हुई. हम जानते नहीं हैं कौन हैं.'

अब तस्वीरों वाली महिला का चेहरा रामसखी से मिला लीजिए. राहुल गांधी के साथ जो दिख रही हैं वो रामसखी हैं. लेकिन प्रियंका के साथ मौजूद जिस महिला को रामसखी बताकर पेश किया जा रहा है वो कोई और हैं.

ABP न्यूज की पड़ताल में कहानी की मुख्य किरदार रामसखी के मुताबिक वो प्रियंका से कभी नहीं मिली. इसलिए हमारी पड़ताल में एक ही महिला के राहुल और फिर प्रियंका गांधी के साथ दिखने का दावा झूठा साबित हुआ है.

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या राहुल और प्रियंका के साथ दिख रही महिला एक ही है? वायरल फोटो का सच जानिए

ये भी पढ़ें- सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर टिड्डियों के हमले को लेकर दिल्ली सरकार ने दी चेतावनी? सच जानिए सच्चाई का सेंसेक्स: क्या रेलवे स्टेशन पर श्रमिक ट्रेन के मुसाफिरों ने खाने का सामान लूटा? जानिए सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागी सांसदों को लेकर TMC का बड़ा दावा, कहा - 'वो BJP में...'
बागी सांसदों को लेकर TMC का बड़ा दावा, कहा - 'वो BJP में...'
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget