एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा- ‘वो जो मुश्किलों का अंबार है, वहीं तो मेरे हौसलों की मीनार है’

सरकार की आर्थिक पहल के संदर्भ में मोदी ने कहा कि भारत ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की तैयारी और काम शुरू कर दिया है. हम आधारभूत ढांचा, निवेश और निर्यात को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.’’

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच सालों में भारत ने असंभव को संभव करके दिखाया है. हमारी सरकार ने 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को लेकर कमर कस ली है. सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए पीएम मोदी ने एक कविता की पंक्तियां सुनाते हुए कहा कि वो जो मुश्किलों का अंबार है, वहीं तो मेरे हौसलों की मीनार है.

कुछ लोगों की सोच को चुनौती दे रहा है भारत- मोदी

पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था सहित देश को मजबूत बनाने की दिशा में उठाये गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ आज भारत पहले के मुकाबले और तेज गति से आगे बढ़ना चाहता है. भारत कुछ लोगों की सोच को चुनौती दे रहा है, जिनकी सोच है कि कुछ बदल ही नहीं सकता. बीते पांच सालों में 130 करोड़ भारतीयों ने हर क्षेत्र में ऐसे नतीजे हासिल किए हैं जिनकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. ’’ उन्होंने कहा कि हमने एफडीआई के शर्तों को आसान बनाया है. इस दौरान पीएम मोदी ने एक कविता भी सुनाई, उन्होंने कहा कि अभी समय कम है इसलिए मैं केवल दो पंक्ति की कविता ही सुनाउंगा. पीएम मोदी ने कहा, ‘’वो जो मुश्किलों का अंबार है, वहीं तो मेरे हौसलों की मीनार है.’’

पीएम मोदी ने कहा, ''हमने भारत में 5 सालों में 15 करोड़ गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं. इतना ही नहीं हमारी सरकार ने 5 सालों में 11 करोड़ शौचालय बनवाए हैं.'' उन्होंने कहा, ''भारत में पहले पासपोर्ट बनने में 2-3 महीने लग जाते थे और अब एक हफ्ते में पासपोर्ट बन जाता है. पहले कंपनियों को रजिस्टर होने में 2-3 हफ्ते लग जाते थे और अब 24 घंटे में नई कंपनी रजिस्टर हो जाती है.'' पीएम ने बताया, ''दुनियाभर में सबसे ज्यादा सस्ता डेटा इस समय भारत में मिल रहा है. भारत में 1जीबी डेटा करीब 18 रुपये में मिल रहा है. सस्ता डेटा भारत की दुनिया में पहचान बना रहा है. 5 साल में हमारी सरकार ने 1500 से ज्यादा गैरजरूरी कानून समाप्त किए हैं. नए भारत के निर्माण के लिए हम कई पुरानी चीजों को खत्म कर रहे हैं.''

भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की तैयारी शुरू- मोदी

सरकार की आर्थिक पहल के संदर्भ में मोदी ने कहा कि भारत ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की तैयारी और काम शुरू कर दिया है. हम आधारभूत ढांचा, निवेश और निर्यात को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’भारत का सबसे बड़ा मंत्र है- सबका साथ-सबका विकास, भारत की सबसे बड़ी नीति है- जन भागीदारी. भारत का सबसे प्रचलित नारा है- संकल्प से सिद्धि और भारत का सबसे बड़ा संकल्प है न्यू इंडिया.’’ उन्होंने कहा कि हम भारत में लोकोन्मुखी, विकासोन्मुखी और निवेशोन्मुखी माहौल बना रहे हैं.’’

हम सार्वजनिक आधारभूत ढांचे पर 100 लाख करोड़ रूपये का निवेश कर रहे हैं- मोदी

मोदी ने कहा, ‘‘हम सार्वजनिक आधारभूत ढांचे पर 100 लाख करोड़ रूपये का निवेश कर रहे हैं. पिछले पांच सालों में दुनिया में अनिश्चितता के बीच भारत का विकास दर 7.5 प्रतिशत रहा है. यह किसी भी सरकार का श्रेष्ठ औसत है. ’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ भारत का कारपोरेट कर में कटौती करने के निर्णय से वैश्विक स्तर पर कारपोरेट नेताओं के बीच अच्छा संदेश गया है. ’’

मोदी ने कहा, ‘‘हम किसी दूसरे से नहीं बल्कि खुद से मुकाबला कर रहे हैं. हम अपने को बदल रहे हैं क्योंकि भारत में ‘विकास’ आज सबसे चर्चित शब्द बन गया है. धैर्य हम भारतीयों की पहचान है लेकिन अब हम विकास के लिये अधीर हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम बड़ा लक्ष्य रखते हैं और बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें-

#HowdyModi: ट्रंप के सामने इमरान पर मोदी का निशाना, कहा- ‘जिनसे देश नहीं संभलता, उन्हें 370 से दिक्कत’

Howdy Modi: इमरान से मिलने से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘कट्टरपंथी इस्लाम से एकजुट होकर लड़ेंगे भारत-अमेरिका’

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया सपरिवार भारत आने का न्योता, ट्रंप ने पूछा था- आप मुझे बुलाएंगे?

HOWDY MODI: दुनिया ने देखी पीएम मोदी और ट्रंप के बीच जुगलबंदी, देखें दोनों की दोस्ती की केमिस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सभी अग्निवीरों के 2 साल पूरे होने पर सेना में होगी स्थायी बहाली, सरकार का बड़ा फैसला
सभी अग्निवीरों के 2 साल पूरे होने पर सेना में होगी स्थायी बहाली, सरकार का बड़ा फैसला
BJP की मुहिम पर पवन खेड़ा ने साधा निशाना, 'जिनकी वजह से लोकतंत्र खतरे में वो बचाने..'
BJP की मुहिम पर पवन खेड़ा ने साधा निशाना, 'जिनकी वजह से लोकतंत्र खतरे में वो बचाने..'
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget