एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: कैसे फ्लोर टेस्ट में गिर जाएगी कमलनाथ सरकार? जानिए

फ्लोर टेस्ट से पहले 23 विधायाकों के इस्तीफे के कारण अब कमलनाथ सरकार के लिए फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना मुश्किल होगा.

भोपाल: 23 विधायकों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए विधानसभा के फ्लोर पर आज बहुमत साबित कर पाना नामुमकिन हो गया है. आंकड़ों की बात करें तो मध्यप्रदेश में मौजूदा विधायकों की कुल संख्या 228 है. विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 230 है लेकिन दो सदस्यों के निधान के बाद यह संख्या 228 पर आ गई है. 23 विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा में सदस्यों की संख्या 205 रह गई है.

इस नंबर के हिसाब के सदन में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 103 हो गया है. 23 विधायकों का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कांग्रेस के सिर्फ 92 विधायक बचे हैं. वहीं बीजेपी की बात करें तो उसके पास 106 विधायक हैं जो बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से तीन ज्यादा है. सात अन्य पार्टियों के विधायक हैं.

मध्य प्रदेश: कैसे फ्लोर टेस्ट में गिर जाएगी कमलनाथ सरकार? जानिए

इस अंक गणित के हिसाब से देखें तो कांग्रेस के लिए सरकार बचा पाना अब नामुमकिन हो गया है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, माना जा रहा है कि सीएम इसमें अपने इस्तीफे का एलान कर सकते हैं.

23 विधायकों का इस्तीफा स्पीकर ने किया मंजूर

बता दें कि आज 23 विधायकों का इस्तीफा विधानसभा स्पीकर ने मंजूर कर लिया. स्पीकर एनपी प्रजापति ने बताया कि वह दुखी मन से इस्तीफे स्वीकार कर रहे हैं. उन्होंने कहा,'' इस्तीफे पर मुझे फैसला लेने का अधिकार है. सदस्य इस्तीफा देने पर अड़े थे. मैं निष्पक्ष हूं, मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं ''

बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं कमलनाथ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई है. माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री इस्तीफे का एलान कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget