एक्सप्लोरर

पहले चरण में किस तरह 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जाएगी? यहां जान लीजिए ऑपरेशनल गाइडलाइंस

टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ Co Win ऐप पर ही होगा. केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा अपलोड किया जा सकता है. इसके अलावा 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति जिन्हें कोई और बीमारी है वो खुद भी अपनी जानकारी अपलोड कर सकते हैं.

नई दिल्ली: भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर ऑपरेशनल गाइडलाइन बनाई है. इसमें कैसे टीकाकरण किया जाएगा, इसका पूरा खाका तैयार है. पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन कैसे मिले इसका प्लान तैयार कर लिया है. सबसे पहले हैल्थ केयर वर्कर्स यानी डॉक्टर नर्स पैरामेडिक्स को ये वैक्सीन दी जाएगी, इनकी संख्या करीब एक करोड़ है. इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स यानी राज्य पुलिस, अर्धसैनिक पुलिस, आर्म्ड फोर्सेस, सनिटाइजेशन वर्कर्स को दी जाएगी, जिनकी संख्या दो करोड़ के करीब है. इन तीन करोड़ लोगों को ये वैक्सीन मुफ्त में सरकार लगाएगी.

इसके बाद 27 करोड़ वो लोग होंगे जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है या फिर 50 साल से कम उम्र के वो लोग जिन्हे गंभीर बीमारी है. इन्हें वैक्सीन तब लगेगी जब पहले तीन करोड़ लोगों को लग जाएगी. पहले चरण में तीन करोड़ हैल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगने के बाद 27 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का काम धीरे-धीरे किया जाएगा.

यहां जान लीजिए ऑपरेशनल गाइडलाइंस

  • टीका लगाने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. एक दिन में करीब एक सेशन होगा और इसमें करीब 100 से 200 लोगो को वैक्सीन दी जाएगी. इनका डाटा राज्य और केंद्र सरकार के पास पहले है और इसे Cowin आईटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड इन्हीं के द्वारा किया जाएगा.
  • टीकाकरण के लिए पांच लोगों की टीम होगी. इन्हें वैक्सीनेटर ऑफिसर कहा जाएगा. पहला वैक्सीनेटर ऑफिसर एंट्री पर होगा जो दस्तावेज देखने के बाद ही सेंटर में आने देगा. इसके बाद दूसरा ऑफिसर Co Win से डेटा मिलाएगा. तीसरा वैक्सीनेटर ऑफिसर डाक्टर / नर्स या परमेडिक होगा और वो ही वैक्सीन देगा. बाकी दो वैक्सीनेटर 30 मिनट तक मरीज को देखेंगे और भीड़ का नियंत्रण भी करेंगे. टीका लगने के बाद 30 मिनट तक इंतजार करना होगा.
  • टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ Co Win ऐप पर ही होगा. केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा अपलोड किया जा सकता है. इसके अलावा 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति जिन्हें कोई और बीमारी है वो खुद भी अपनी जानकारी अपलोड कर सकते हैं.
  • अगर कोई व्यक्ति खुद से अपनी जानकारी अपलोड कर रहा है तो 15 डाक्यूमेंट्स मैं से कोई उन्हें देने होंगे. यह आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्थ इंश्योरेंस आदि हो सकता है.
  • वैक्सीनेशन के दौरान दूरी और साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा. वैक्सीनेशन के बाद सिरिंज और बाकी मेडिकल टेस्ट को कैसे निपटाना है इसके भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. पहली वैक्सीन डोज लगने के बाद 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget