एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge Net Worth: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे हैं 20 करोड़ से अधिक के मालिक

Mallikarjun Kharge Net Worth: कांग्रेस अध्यक्ष पद के अहम उम्मीदवार के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन के बाद इस अनुभवी नेता की जिंदगी से लेकर संपत्ति तक सबकुछ जानने की उत्सुकता भी बढ़ने लगी है.

Mallikarjun Kharge Net Worth: कांग्रेस के अनुभवी और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शुक्रवार (30 सितंबर) को पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किया है. पार्टी आलाकमान के वफादार और भरोसेमंद माने जाने वाले इस दलित नेता की आखिरी वक्त में इन चुनावों में एंट्री ने लोगों में उत्सुकता भी बढ़ा दी है. खड़गे का नाम सामने आने के बाद हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है.

लोग जानना चाहते कि आखिर क्यों ये कांग्रेस (Congress) पार्टी के पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर अचानक सामने आए. इनकी जिंदगी कैसी रही, कैसे राजनीति में दाखिल हुए, इनके परिवार में कौन है और इनकी आर्थिक स्थिति कैसी है. तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सामान्य परिवार से आने वाले बेदाग छवि के खड़गे के पास कितना पैसा है तो यहां जानिए.

 2019 के शपथ पत्र में किया खुलासा

साल 2019 के17वें लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के गुलबर्गा (Gulbarga) में कांग्रेस के अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का मुकाबला बीजेपी (BJP) के उमेश जाघव से हुआ था. इस चुनाव के नामांकन के वक्त उन्होंने अपनी संपत्ति को लेकर शपथ पत्र (Affidavit) दाखिल किया था. जिसमें उन्होंने कुल चल-अचल संपत्ति 15,77,22,896 करोड़ दिखाई थी. इसके साथ ही उन्होंने अपनी देनदारियां 31,22,000 दिखाई थी.

इस तरह से देखा जाए तो आज से 5 साल पहले वह 15 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति के मालिक थे. उस वक्त उनकी चल संपत्ति (Movable Assets) दो करोड़ से अधिक थी. ये 2,46,46,334 रुपये थी. वहीं उनकी अचल संपत्ति (Immovable Assets) की बात की जाए तो ये13 करोड़ रुपये से अधिक यानी 13,30,76,563 करोड़ रुपये दिखाई गई थी.

15 महीने में बढ़ी थी अचल संपत्ति

10 जून साल 2020 की टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व पीए एचडी देवगौड़ा और मल्लिकार्जुन खड़गे की संपत्ति 15 महीनों में 40 फीसदी से अधिक बढ़ गई थी. रिपोर्ट में बताया गया था कि उस वक्त कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अचल संपत्ति में 15 महीनों में 40 फीसदी से अधिक बढ़ गई थी. इस बढ़ी संपत्ति का आकलन खड़गे के लोकसभा चुनाव लड़ने के वक्त नामांकन पत्र के साथ दायर हलफनामे के आधार पर किया गया था.

मार्च 2019 में खड़गे ने लोकसभा सीट कलबुर्गी जो औपचारिक तौर पर गुलबर्गा के नाम से जाना जाता है वहां से चुनाव लड़ा था. तब उन्होंने अपनी पारिवारिक अचल संपत्ति 13 करोड़ से अधिक घोषित की थी. यही संपत्ति 15 महीने में 20 करोड़ तक बढ़ गई थी. जबकि उनकी देनदारियों में कमी दर्ज की गई थी. ये साल 2019 के 31 लाख रुपये की तुलना में घटकर  23 लाख रुपये रह गई. थी.

जमीन की कीमतें बढ़ने से फायदा

सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं की संपत्ति में इजाफे की वजह जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी रही. खड़गे की ये अचल संपत्ति वाली जमीन गुंडागुरती (Gundagurti), चित्तपुर (Chittapur) में थीं, जहां तब जमीन की कीमतों ने आसमान छुआ था. यही वजह रही की इनकी संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

ये जमीनें कलबुर्गी हवाई अड्डे (Kalaburagi Airport) के आसपास है. उनकी पत्नी की पैतृक गांव की संपत्ति की कीमतों में भी तेजी से इजाफा दर्ज किया गया था. कांग्रेस के लो प्रोफाइल और अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बारे में एक बात आपको दिलचस्प लग सकती है या अंचभे में डाल सकती है.साल 2019 के हलफनामे में उन्होंने अपने पास कोई वाहन नहीं दिखाया था. 

ये भी पढ़ेंः-

मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन भरा तो क्‍यों हैं उनकी जीत के सबसे ज्‍यादा चांस, जानें पांच कारण

Mallikarjun Kharge Profile: कांग्रेस अध्‍यक्ष की रेस में लास्‍ट मिनट पर एंट्री करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget