एक्सप्लोरर

तीन तलाक बिल: अमित शाह ने कहा- पीएम मोदी ने वादा निभाया, पुरानी कुप्रथा से मिलेगी मुक्ति

Triple talaq bill: केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की मुस्लिम महिलाओं के लिए अभिशाप बने तीन तलाक से उन्हें मुक्ति देकर समाज में सम्मान से जीने का अधिकार दिया है.

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में तीन तलाक विधेयक पारित होने की प्रशंसा की और कहा कि विधेयक से मुस्लिम महिलाओं को ‘‘पुरानी कुप्रथा से मुक्ति मिलेगी.’’ उन्होंने राज्यसभा में विधेयक पारित होने को भारत के लोकतंत्र के लिए महान दिन करार दिया. मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक को राज्यसभा ने 84 के मुकाबले 99 मतों से पारित किया.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और तीन तलाक पर कानून लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देता हूं जो मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से आजादी दिलाएगी. इस ऐतिहासिक विधेयक का समर्थन करने के लिए मैं सभी दलों को धन्यवाद देता हूं.’’

अमित शाह ने कहा, ''ट्रिपल तलाक बिल के पारित होने पर मैं देश भर की मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से छुटकारा मिलने पर बधाई देता हूं. इस ऐतिहासिक निर्णय से मोदी सरकार ने देश की मुस्लिम महिलाओं के लिए अभिशाप बने तीन तलाक से उन्हें मुक्ति देकर समाज में सम्मान से जीने का अधिकार दिया है.''

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''यह विधेयक मुस्लिम महिलाओं की गरिमा को सुनिश्चित करने और उसे अक्षुण्ण रखने के लिए उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है. यह मुस्लिम महिलाओं के जीवन में आशा और सम्मान का एक नया युग लाएगा.

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विधेयक पारित होने पर कहा कि मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आज ऐतिहासिक दिन है जब लोकसभा के बाद राज्यसभा ने भी तीन तलाक कानून को मंजूरी दे दी है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं से किया वादा निभाया और उनको तलाक- तलाक- तलाक से मुक्ति दिलाई.’’ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट किया, ‘‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019 का संसद से पारित होना संविधान, लोकतंत्र एवं संसदीय इतिहास का स्वर्णिम दिन है.’’

साझा रणनीति के अभाव में बिखरा विपक्ष, तीन तलाक पर कुछ इस तरह से राज्यसभा में सरकार ने जीती जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget