एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई शराब की होम डिलीवरी, 120 रुपये देना होगा डिलीवरी चार्ज

छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है.ग्राहक को इसके लिए सिर्फ 120 रुपये डिलीवरी चार्ज देना होगा.

रायपुर: अगर आप छत्तीसगढ़ में हैं और आप शराब प्रेमी हैं तो परेशान मत होइए और ना ही शराब की दुकानों में जाकर भीड़ लगाइए क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने आपको घर पहुंचाकर शराब परोसेने का निर्णय लिया है. सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी का फैसला किया है.

जानिए कैसे होगी होम डिलीवरी

राज्य की शराब की दुकानों को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पाेरेशन के द्वारा चलाया जाता है. शासन के आदेश के पालन में मदिरा दुकानों में भीड़ को नियंत्रित करने सोशल एवं पर्सनल डिस्टेंसिंग के पालन की दृष्टि से डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से मदिरा की व्यवस्था की शुरुआत आज से हो गई है.

यह व्यवस्था वर्तमान में भारत सरकार के आदेश के तहत ग्रीन जोन में शुरू हुई है. मदिरा की बुकिंग की वेबसाइट का ऐड्रेस http://csmcl.in है. इस वेबसाइट के माध्यम से मदिरा की डिलीवरी की बुकिंग की जा सकती है. बुकिंग वेबसाइट http://csmcl.in में जाकर बटन को क्ल्कि कर अथवा गूगल प्ले स्टोर में CSMCL APP खोज कर उसे एन्ड्रॉयड मोबाइल में इंस्टाॅल किया जा सकता है और मोबाइल के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है. ग्राहक को अपना मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड और पूरा दर्ज कर पंजीयन करना होगा. पंजीयन ओ.टी.पी. के माध्यम से कन्फर्म होगा.

पंजीयन होने के बाद ग्राहक को लाॅग इन करके अपने जिले के पास के 1 विदेशी दुकान, 1 देशी और एक प्रीमियम दुकान को ड्राॅप के माध्यम से लिंक करने की सुविधा प्रदान की गई है. ग्राहक की सुविधा के लिए जिले की समस्त मदिरा दुकानों को गूगल मैप पर देखने की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिससे ग्राहक के द्वारा आसानी से अपनी निकट की दुकान का चयन कर लिंक किया जा सकता है.

लिंक की गई दुकान से मदिरा डोर डिलीवरी के लिए बुक की जा सकती है. ग्राहक को संबंधित मदिरा दुकान में उपलब्ध मदिरा की सूची एवं उसका मूल्य प्रदर्शित किया गया है. जिसमें से अपनी पसंद की मदिरा को अपनी आवश्यकता अनुसार क्रय कर सकता है. ग्राहक एक मदिरा दुकान से एक बार में 5000 एमएल तक मदिरा डोर डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त कर सकता है.

ग्राहक के द्वारा बुक की गई मदिरा सुपरवायजर के द्वारा पैक किए जाने पर ग्राहक को ओ.टी.पी. प्राप्त होगा. डिलीवरी बाॅय के द्वारा ऑर्डर की गई मदिरा प्रदान किए जाने पर उन्हें मदिरा का मूल्य और डिलीवरी चार्ज 120 रूपए का भुगतान करना होगा. भुगतान के पश्चात ग्राहक को ओ.टी.पी. डिलीवरी बाॅय को डिलीवरी करने के लिए प्रदान करना होगा.

ये भी पढ़ें-

NTA JEE Main NEET 2020: एनटीए जेईई और नीट की परीक्षा तिथियाँ हुई घोषित, जानें कब होगी ये परीक्षाएं

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने हिजबुल आतंकी को किया गिरफ्तार, रिवॉल्वर भी की बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget