एक्सप्लोरर

Rohingya Illegal Entry: 'बंगाल और झारखंड का रवैया...', रोहिंग्याओं की घुसपैठ पर हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. सरमा ने रोहिंग्या के मुद्दे पर भी बंगाल सरकार को घेरा.

Rohingya Illegal Entry: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि भारत में रोहिंग्या घुसपैठ काफी बढ़ गई है तथा जनसांख्यिकी में बदलाव आने का खतरा वास्तविक और गंभीर है. सरमा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘रोहिंग्या लगातार भारत-बांग्लादेश सीमा का इस्तेमाल करके भारत में आ रहे हैं और कई राज्य जनसांख्यिकीय बदलाव की समस्या का सामना कर रहे हैं.'

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि असम, भारत-बांग्लादेश सीमा के केवल एक हिस्से की पहरेदारी कर रहा है, लेकिन एक बड़ा क्षेत्र अभी भी खुला है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और झारखंड सरकारें इन घुसपैठियों के प्रति नरम रुख अपना रही हैं और इसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है.

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

सरमा ने कहा, 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) ने बयान दिया था कि राज्य बांग्लादेश से आने वालों को शरण देगा, जिसका पड़ोसी देश की सरकार ने भी समर्थन नहीं किया.'  उन्होंने कहा कि असम और त्रिपुरा सरकारों ने इस मामले में कड़े कदम उठाए हैं और दोनों राज्यों की पुलिस ने कई मौकों पर कई रोहिंग्या घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है.

'हम नरम नीति नहीं अपनाते'

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, असम अब रोहिंग्या के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा, क्योंकि हम नरम नीति नहीं अपनाते. हमारी स्थिति पश्चिम बंगाल (West Bengal) और झारखंड (Jharkhand) से बेहतर है.' उन्होंने कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के सत्ता में आने के बाद से स्थिति खराब नहीं हुई है.

मतदाता सूची की किया जिक्र

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'सभी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का बयान सुना है. जब कोई सीएम कहता है कि हम अपनी सीमाएं खोलते हुए राहत और पुनर्वास देने जा रहे हैं तो ये स्थिति काफी गंभीर है. ये बयान दिखाता है कि घुसपैठ को लेकर पश्चिम बंगाल का रवैया काफी नरम है.' इसके साथ ही उन्होंने वोटर लिस्ट की भी बात की. वो बोले, 'अगर आप 2024 की मतदाता सूची देखें और इसकी तुलना 2019 की सूची से करें तो पता चलेगा वृद्धि प्रतिशत दिखाई देगा.'

हिंदू-मुसलमान का किया जिक्र

उन्होंने कहा, 'आप 2019 और 2024 में पश्चिम बंगाल में हिंदू-मुसलमानों के अनुपात को भी साफतौर पर देख सकते हैं. मुझे लगता है कि भारत और बांग्लादेश की सीमा की स्थिति का फायदा रोहिंग्या अभी भी उठा रहे हैं. हाल में त्रिपुरा पुलिस ने भी कई रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया था. रोहिंग्याओं की घुसपैठ भारत में काफी बढ़ चुकी है.'

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी देखें: 'जो भी संकट में हमारे दरवाजे पर दस्तक देगा, हम उसे आश्रय देंगे': बांग्लादेश में अशांति पर ममता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget