एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान, तीन चरणों में होगी वोटिंग

Himachal Pradesh Panchayat elections: हिमाचल प्रदेश में 412 नई पंचायतों का गठन हुआ है. 23 पंचायतें नए नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में शामिल की गईं हैं. पंचायतों में 3615 प्रधान और उप प्रधान चुने जाने हैं. कांगड़ा में सबसे अधिक 4785 वार्ड हैं.

चंडीगढ़: शिमला और पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में 3615 पंचायतों के चुनाव का एलान हो गया है. प्रदेश में 17, 19 और 21 जनवरी 2021 को तीन चरणों में वोटिंग होगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. 31 दिसंबर 2020, 1 और 2 जनवरी 2021 को नामांकन पत्र दाख़िल किए जाएंगे. 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी. 6 जनवरी को नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख तय की गई है.

21 जनवरी को मतदान के बाद चुनावों की गिनती भी की जाएगी. जबकि जिला परिषद व पंचायत समिति के वोटों की गिनती 22 जनवरी को होगी. चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार सहिंता भी लागू हो गई है.

प्रदेश की 3615 पंचायतों में 21384 वार्ड हैं हिमाचल प्रदेश में 412 नई पंचायतों का गठन हुआ है. 23 पंचायतें नए नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में शामिल की गईं हैं. पंचायतों में 3615 प्रधान और उप प्रधान चुने जाने हैं. कांगड़ा में सबसे अधिक 4785 वार्ड हैं. मंडी में 3271, शिमला में 2304, चंबा में 1771, सिरमौर में 1601, ऊना में 1555, सोलन में 1524, हमीरपुर में 1430, कुल्लू में 1387, बिलासपुर में 1140, किन्नौर में 389 और लाहौल-स्पीति में 227 वार्ड हैं. पंचायत समिति के 1792 वार्डों में चुनाव होगा, जबकि 249 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होगा.

राज्य निर्वाचन आयोग नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के चुनाव की तिथियों की घोषणा पहले ही कर चुका है. हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे नगर निकायों की चुनाव में 56 फीसद पर महिलाएं रहेंगी. 29 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों यानी की 50 शहरी निकायों में चुनाव हो रहे हैं. इनमें 50 अध्यक्षों में से 33 आरक्षित वर्ग के लिए हैं. इनमें 28 पर महिलाएं अध्यक्ष बनेंगी.

दस जनवरी को होने वाले मतदान से नगर परिषद और नगर पंचायतों के 416 वार्ड सदस्यों का चयन होगा और उनमें से अध्यक्ष का चुनाव होगा. क़बायली क्षेत्रों में चुनाव नहीं होंगे. शिमला जिला और मंडी के धर्मपुर ब्लॉक में न्यायालय में स्टे के चलते चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है. उच्च न्यायालय ने रोस्टर को लेकर स्टे लगाया है.

ये भी पढ़ें:

Drugs Case में बढ़ी अर्जुन रामपाल की मुश्किलें, दवाई की तारीखों से छेड़छाड़ का शक 

कोविड-19 के नए स्ट्रेन के चलते भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर लगाई रोक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget