एक्सप्लोरर

Himachal Election 2022: ऊना में सबसे ज्यादा पड़े वोट, कुल्लू में सबसे कम, हिमाचल में 70.94 फीसदी मतदान

HP Election Live: हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 35 सीटों की जरूरत होती है. साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी.

Key Events
Himachal Pradesh Election 2022 Live Updates All Constituency Voting Time Percentage Result VIP Candidates Himachal Election 2022: ऊना में सबसे ज्यादा पड़े वोट, कुल्लू में सबसे कम, हिमाचल में 70.94 फीसदी मतदान
हिमाचल विधानसभा चुनाव

Background

HP Election 2022 Live: हिमाचल प्रदेश की जनता आज अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान कर रही है. यहां की 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 412 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में हैं. वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी. वहीं, वोटों की गिनती 8 दिसंबर 2022 को की जाएगी. फिलहाल बीजेपी सत्ता में थी, इस बार आप और कांग्रेस दोनों सरकार बनाने का दावा कर रही है. 11 बजे तक राज्य में  17.98  फीसदी वोटिंग हुई है. बीजेपी और कांग्रेस के तमाम दिग्गजों ने मतदान किया. 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 2017 की स्थिति

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 35 सीटों की जरूरत होती है. वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी. कांग्रेस के खाते में 2017 में 21 सीटें, सीपीएम को 1 सीट और अन्य को 2 सीट मिली थी.

किस विधानसभा सीट से कितने प्रत्याशी

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. इन 68 सीटों पर इस बार 412 प्रत्‍याशी खड़े हुए हैं. यहां कांगड़ा जिले की 15 विधानसभा सीटों पर कुल 91 प्रत्याशी खड़े हैं, शिमला जिले में आने वाली 8 विधानसभा सीटों पर 50 उम्मीदवार दावा ठोक रहे हैं. चंबा जिले में 5 विधानसभा सीटें हैं और यहां से 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल्लू जिले की 4 सीटों पर 24 कैंडिडेट्स खड़े हैं. मंडी जिले में 10 विधानसभा सीटें आती हैं. यहां से 67 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं. हमीरपुर जिले की 5 सीटों पर 32 उम्मीदवार रेस में हैं. ऊना की 5 विधानसभा सीटों पर 26 उम्मीदवार खड़े हुए हैं. बिलासपुर की 4 सीटों पर 29 कैंडिडेट्स खड़े हुए हैं. सोलन में 5 विधानसभा सीटें आती हैं, यहां से 32 प्रत्याशी दावा कर रहे हैं. इसके अलावा सिरमौर की 5 सीटों पर 29 उम्मीदवार,  किन्नौर विधानसभा सीट से 5 और लाहौल-स्पीति सीट से 3 उम्मीदवार खड़े हुए हैं.

40 साल से हर बार बदलती है सत्ता

हिमाचल प्रदेश की राजनीति बेहद दिलचस्प है. यहां वर्ष 1982 के बाद से किसी को भी लगातार दो बार सत्ता में आने का मौका नहीं मिला है. यहां हर बार चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच बारी-बारी सत्ता बदलती रहती है. इसके अलावा 68 विधानसभा सीटों में से 23 सीटें ऐसी हैं, जहां हर साल विधायक चेंज हो जाते हैं. यानी एक ही दल का कोई विधायक लगातार दो बार नहीं जीता है.

ये भी पढ़ें

HP Election 2022: कांगड़ा 15 निर्वाचन क्षेत्र वाला वो हिमाचल जो सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

23:01 PM (IST)  •  12 Nov 2022

ऊना में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

चुनाव आयोग ने बताया कि वोटिग खत्म हो गई है. सबसे ज्यादा वोटिंग ऊना में 76.69 फीसदी हुई. वहीं कुल्लू में सबसे कम लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जहां 67.41 प्रतिशत मतदान हुआ.

19:35 PM (IST)  •  12 Nov 2022

शाम 5 बजे तक 65.50 प्रतिशत मतदान हुआ

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर वोटिंग जारी है. काफी संख्या में लोग मतदान करने आ रहे हैं. चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम बजे तक 65.50 प्रतिशत मतदान हुआ है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक
Highlights: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक
'क्रिटिकल मिनरल्स का हथियार की तरह न हो इस्तेमाल', जिनपिंग के सामने बोले PM मोदी
'क्रिटिकल मिनरल्स का हथियार की तरह न हो इस्तेमाल', जिनपिंग के सामने बोले PM मोदी
महामारियां, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन... ब्रिक्स के दूसरे दिन क्या बोले PM मोदी
महामारियां, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन... ब्रिक्स के दूसरे दिन क्या बोले PM मोदी
BRICS Summit 2026 LIVE:PM मोदी ने रखा स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव, बोले- 'साथ चलने पर बल'
LIVE: PM मोदी ने रखा स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव, बोले- 'साथ चलने पर बल'

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रक्षा, AI, अंतरिक्ष, अहम खनिज..', जानें भारत-UAE के बीच क्या हुई चर्चा?
'रक्षा, AI, अंतरिक्ष, अहम खनिज..', जानें भारत-UAE के बीच क्या हुई चर्चा?
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
'इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती...', गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर आकांक्षा का करारा जवाब
गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी लेंगी आकांक्षा चमोला?
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, वीडियो वायरल
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
बिना सोए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, कब खत्म हो जाती है लिमिट?
बिना सोए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, कब खत्म हो जाती है लिमिट?
कनाडा वाली दीदी ने भेजी थी मदद, बच्चों ने पार्टी में उड़ा दिए पैसे
कनाडा वाली दीदी ने भेजी थी मदद, बच्चों ने पार्टी में उड़ा दिए पैसे
Embed widget