एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने किया चुनाव प्रचार का शंखनाद, कहा-हिमाचल में जमानती सरकार

राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का नाम लिये बिना मोदी ने कहा कि अब हिमाचल के लोग बताएं कि इस जमानती सरकार को जमानत देंगे कि नहीं. मुक्ति देना है कि नहीं. कब तक इस जमानती सरकार को झेलेंगे.

बिलासपुर: सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर है, हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार जमानत पर है और जनता को ऐसी पार्टी की सरकार से मुक्ति लेनी चाहिए.

हिमाचल प्रदेश में एम्स, आईआईआईटी की आधारशिला रखने के बाद यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ आज हिमाचल में जमानती सकार चल रही है. ये जमानती सरकार है. मुझसे कांग्रेस के कुछ लोग मिलने आए थे. ऐसे ही बात चली. मैंने उनसे पूछा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं. इन्हें बदलते क्यों नहीं.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस के लोगों ने) कहा कि कैसे बदलें. हमारी पूरी पार्टी जमानत पर है. कौन बदलेगा भला. हमारी अध्यक्षा (सोनिया गांधी) नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं. हमारे युवराज नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं. भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है. उन्होंने कहा कि अब सब (कांग्रेस पार्टी में) जमानत पर हैं. पार्टी जमानत पर है, सरकार जमानत पर है.

राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का नाम लिये बिना मोदी ने कहा कि अब हिमाचल के लोग बताएं कि इस जमानती सरकार को जमानत देंगे कि नहीं. मुक्ति देना है कि नहीं. कब तक इस जमानती सरकार को झेलेंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार ने इस देश को खोखला कर दिया है. हमारा देश पहले गरीब नहीं था. हमारे देश के नागरिक अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन नहीं थे. लेकिन जब उन्होंने देखा कि लूट का माल दूसरों की जेब में जा रहा है तो धीरे धीरे मुंह फेर लिया. उन्होंने कहा कि अब फिर से नया युग आया है. अब एक एक पाई का हिसाब रखा जा रहा है, जनता के कल्याण में खर्च हो रहा है.

मोदी ने कहा कि पिछले तीन, साढ़े तीन साल में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है. 2014 से पहले अखबार के पन्नों पर दिन रात भ्रष्टाचार की खबरें होती थीं. आरोप लगते थे कि कोयला में कितना गया, जल में इतना गया, नभ में इतना गया.

उन्होंने कहा कि वह भी एक वक्त था जब आए दिन यह सवाल पूछा जाता था कि कितने पैसे गये. आज भी एक वक्त है जब पूछा जाता है कि मोदी जी कितने पैसे आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम बनेंगे थलापति विजय', TVK के दावे पर भड़की कांग्रेस, बोली- '272 सांसद...'
'पीएम बनेंगे थलापति विजय', TVK के दावे पर भड़की कांग्रेस, बोली- '272 सांसद...'
ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में छापेमारी, जानें मामला
ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में छापेमारी, जानें मामला
आरक्षण के विरोध और महिला रिजर्वेशन पर सियासी संग्राम, क्या है विवाद?
आरक्षण के विरोध और महिला रिजर्वेशन पर सियासी संग्राम, क्या है विवाद?
JPSC परीक्षा: SC ने जारी किया नोटिस, कहा- चिंता का विषय है
JPSC परीक्षा: SC ने जारी किया नोटिस, कहा- चिंता का विषय है

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक, जानें-कब होगी रिलीज?
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget