एक्सप्लोरर

जानिए, क्या है मुहर्रम? क्यों मनाया जाता है मातम और निकाली जाती है ताजिया

आज आशुरा यानि 10वीं इस दिन पूरी दुनिया के मुसलमान मातम मनाते हैं. ये ग़म, ये मातम, ये अफसोस, ये अज़ादारी पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन के कत्ल की दर्दनाक घटना की याद में मनाया जाता है.

नई दिल्ली: आज आशुरा यानि 10वीं मुहर्रम है. इस दिन पूरी दुनिया के मुसलमान मातम मनाते हैं. ये ग़म, ये मातम, ये अफसोस, ये अज़ादारी पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद के नवासे (नाती) इमाम हुसैन के कत्ल की दर्दनाक घटना की याद में मनाया जाता है.

आज से करीब 1400 साल पहले इराक के शहर कर्बला में उस वक़्त के हाकिम यज़ीद ने पैगंबर मोहम्मद के छोटे नवासे इमाम हुसैन, उनके परिवार और अजीज दोस्तों समेत 72 लोगों शहीद कर दिया गया था. शहीद किए जाने वालों में कई दूध पीते मासूम बच्चे भी थे. जिस दिन ये घटना घटी वो मुहर्रम की 10वीं तारीख थी. इसलिए हर मुहर्रम की 10वीं तारीख को कर्बला की घटना की याद में उन्हीं शहीदों का मातम मनाया जाता है और ताजिया निकाली जाती है. याद रहे है कि मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है.

क्या थी लड़ाई? दरअसल, पैगंबर मोहम्मद के निधन के बाद इस्लाम में उनके उत्ताधिकारी को लेकर झगड़े शुरू हो गए. मामूली खटपट के बीच 30 साल तक पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे उत्ताधिकारी का राज चला, लेकिन पांचवें उत्ताधिकारी के बाद झगड़ा बढ़ता गया. पांचवें उत्ताधिकारी अमीर मुआविया बने और तब से ही लड़ाई शुरू हो गई. उस वक़्त पैगंबर मोहम्मद के बड़े नवासे इमाम हसन और अमीर मुआविया के बीच खटपट हुई, लेकिन सुलह हो गई और मुआविया अमीर बन गए. 19 साल तक (661 से 680) शासक रहने के बाद अमीर मुआविया ने अपने निधन से ठीक पहले अपने बेटे यज़ीद को अपना उत्तराधिकारी बना दिया. तब पैगंबर मोहम्मद के बड़े नवासे इमाम हसन का निधन हो चुका था, लेकिन छोटे नवासे इमाम हुसैन जिंदा थे और उन्होंने यजीद के गद्दी नशीन होने का विरोध किया.

तब इमाम हुसैन सऊदी अरब के शहर मदीने में थे, लेकिन शासन की राजधानी मदीना से 1132 किमी दूर ‘शाम’ (सीरिया का शहर) हुआ करता था. यजीद चाहता था कि इमाम हुसैन उन्हें अमीर (शासक) मान ले, लेकिन इमाम हुसैन ने इनकार कर दिया.

इमाम हुसैन पहले मदीन से मक्का आए, लेकिन समर्थन के लिए इराक के शहर कर्बला का सफर तय किया. उनके साथ उनका पूरा खानदान था. उनके अनुयायियों को मिलाकर कुल 72 की तादाद थी. इसमें महिलाएं, बच्चे और बूढ़े सभी थे. जब इमाम हुसैन कर्बला पहुंचे तो यजीद की फौज ने उनके काफिले को घेर लिया. यजीद ने अपनी मनमानी कुछ शर्तें रखीं, जिन्हें इमाम हुसैन ने मानने से फिर से इनकार कर दिया. इसके बदले यजीद की फौज से नवासे इमाम हुसैन को कर्बला में परिवार और तमाम अजीज दोस्तों के साथ शहीद कर दिया.

लेकिन जिस दर्दनाक तरीके से इमाम हुसैन और उनके खानदान को शहीद किया गया वो बहुत ही बर्बर था. पहले पानी बंद किया गया, फिर बच्चों को कत्ल किया गया और फिर महिलाओं की हत्या की गई और इस तरह पूरे काफिले का कत्ल कर दिया गया. इसी ग़म में मुहर्रम का मातम किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget