हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि विभाग ने सामान्य रूप से समूचे हिमाचल में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है.

शिमला: मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन 21 से 24 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि विभाग ने सामान्य रूप से समूचे हिमाचल में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है. जबकि शुक्रवार से मंगलवार तक खास तौर पर शिमला, कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों के लिये चेतावनी जारी की गई है.
सिंह ने कहा कि इस बीच राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं बारिश नहीं दर्ज की गई. हालांकि केलॉन्ग प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है जिसका तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में उना सबसे गर्म रहा जहां तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ओडिशा, आंध्र प्रदेश में चक्रवात की चेतावनी, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के लिये भी चक्रवात की चेतावनी जारी की है. वहीं बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र और गहरा हो गया है जिसकी वजह से गुरूवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों पर बना दबाव का क्षेत्र पश्चिम की तरफ बढ़ गया है और गहरे दबाव में बदल गया है, यह ओडिशा में गोपालपुर के 300 किलोमीटर पर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है.
यहां देखें वीडियो
Source: IOCL

























