एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: 100 से ज्यादा की मौत, फिर भी क्यों 'भोले बाबा' पर दर्ज नहीं हुई FIR, सामने आई ये वजह

Hathras Stampede News: पुलिस ने इस मामले में भोले बाबा के मुख्य सेवादार कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और उस धार्मिक आयोजन के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

Hathras Stampede Latest News: हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत के मामले में लगातार कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है. सीएम ने भी दोषिय़ों को न बख्शने की बात कही है. पुलिस भी तेजी से जांच के दावे कर रही है. इन सबके बीच एक एफआईआर भी दर्ज हुई है, जिसमें बाबा के मुख्य सेवादार और सत्संग के आयोजनकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है, लेकिन इसमें प्रवचन करने वाले ‘भोले बाबा’ का नाम गायब है.

ऐसे में कई लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस ने अभी तक ‘भोले बाबा’ के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की है. जिस बाबा के प्रवचन की वजह से इतनी भीड़ जुटी और यह हादसा हुआ, उसे भी आरोपी क्यों नहीं बनाया गया है. हालांकि पुलिस के कई अफसरों का कहना है कि बाबा का इस हादसे में सीधे कोई रोल नहीं है, इसलिए वह अभी तक आरोपी नहीं हैं.

ये है बाबा पर FIR न होने के पीछे की वजह

सरकारी सूत्रों की मानें तो जिस वक्त यह घटना हुई तब बाबा वहां से चले गए थे, इसलिए FIR में उनका नाम नहीं है. दूसरी बात ये कि ऐसे आयोजनों में आयोजक की भूमिका होती है, प्रवचनकर्ता की नहीं. यह आयोजनकर्ता को देखना होता है कि कितने लोग आएंगे, कैसे बैठेंगे और कहां खड़े रहेंगे. प्रशासन के संपर्क में आयोजक ही रहते हैं, बाबा नहीं. इन्हीं सब वजहों से अभी तक बाबा पर एफआईआर नहीं हुई है. 

बाबा पर केस होने की संभावना न के बराबर

सूत्रों की मानें तो प्रशासन बाबा को फिलहाल इस भगदड़ का दोषी नहीं मान रहा है. मामले में आयोजकों और सेवादारों पर प्रशासन का चाबुक चलेगा. प्रशासन सेवादारों की खोजबीन में लग गया है. ये भी पता चला है कि आयोजकों ने आयोजन के बारें में ग़लत जानकारी दी थी.

आज आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

इससे पहले मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने टेलीफोन के जरिये सीएम योगी आदित्यनाथ को पूरे मामले की जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, घटना पार एक रिपोर्ट बनाई जा रही है, जिसे सीएम के सामने रखा जाएगा. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथरस आने की संभावना है. बताया गया है कि सीएम कार्यालय जिला प्रशासन के संपर्क में है.

ये भी पढ़ें

ये है पानी में तैरने वाला सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट, पानी बढ़ने पर भी नहीं डूबता

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget