एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के चक्रव्यूह में फंस गई है कांग्रेस?

पीएम मोदी ने कांग्रेस को तीन चैलेंज दिया है. इसमें पाकिस्तान के हर नागरिकता को भारत की नागरिकता देने, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और तीन तलाक कानून को रद्द करने का चैलेंज शामिल है.

नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस के साथ कई विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल रखा है. अब मोर्चा खोलने वाले नेताओं और विरोधी पार्टियों को प्रधानमंत्री मोदी ने एक चैलेंज दिया है. हाल ये है कि उस चैलेंज के चक्रव्यूह में कांग्रेस फंस गई है. पीएम मोदी ने कांग्रेस को चैलेंज दिया कि क्या वो पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देंगे, क्या जम्मू कश्मीर, लद्दाख में फिर से 370 लागू करेंगे और क्या तीन तलाक कानून को रद्द करेंगे?

असल में ये वो सवाल है जो विपक्ष की राजनीति को हिलाकर रख देने वाला है. एक तरीके से समझें तो प्रधानमंत्री ने इन तीन सवालों के जरिये देश में 2024 का एजेंडा सेट कर दिया है. कांग्रेस से पीएम मोदी ने सवाल इसलिए पूछा क्योंकि कांग्रेस नागरिकता कानून का विरोध कर रही है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों की दलील इस बिल को लेकर यही है कि धर्म के नाम पर नागरिकता को बांटा क्यों जा रहा है. अब पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लेकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है. कांग्रेस जवाब देती है तो हिंदुओं की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.

देश की बात: दिल्ली में हिंसा के पीछे कौन हैं और इससे किसे फायदा होगा?

पीएम ने दूसरा सवाल आर्टिकल 370 को लेकर पूछा है. ये वही आर्टिकल 370 है जिसके हटने के बाद देश भर में जश्न मना था. कांग्रेस अगर जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 दोबारा लाने की बात कहती है तो फिर उसे देश के बहुसंख्यक यानी हिंदू वोटरों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. कांग्रेस पर पहले से ही आरोप लग रहे हैं कि वो पाकिस्तान की भाषा बोल रही है. लिहाजा 370 को लेकर कांग्रेस खुलकर ये कहने की हालत में नहीं है कि वो सत्ता में आये तो इसे दोबारा लेकर आएंगे.

इसके साथ ही तीन तलाक वाला चैलेंज तो कांग्रेस के लिए शूल की तरह है जो उसे चुभता ही रहेगा. तीन तलाक कानून ने तो यूपी विधानसभा चुनाव से लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव तक में बीजेपी के पक्ष में काम किया था. कांग्रेस इसके खिलाफ बोलती है तो फिर मुस्लिम महिलाओं के कोप का शिकार होना पड़ सकता है.

CAA: विरोध प्रदर्शन कर रहे मद्रास यूनिवर्सिटी के छात्रों से मिलने पहुंचे कमल हासन, गेट पर ही रोका गया

पीएम मोदी के चैलेंज को लेकर आज जब कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के सामने सवाल आया तो उन्होंने उल्टे पीएम मोदी पर सवालों की बौछार कर दी. वहीं कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल के सामने भी मोदी के चैलेंज का सवाल आया. सिब्बल ने कहा कि पीएम मोदी को पाकिस्तान से बाहर निकलना चाहिए.

2014 के चुनाव में जब कांग्रेस मोदी के हाथों बुरी तरह हारी तो कांग्रेस की हार वाली रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि पार्टी की छवि हिंदू विरोधी बन चुकी है. एंटनी कमेटी ने पार्टी को ये रिपोर्ट दी थी. इसके बाद इस छवि से निकलने की कोशिश हुई. राहुल गांधी मंदिर मंदिर गये लेकिन 2019 में कांग्रेस इस छवि से बाहर नहीं आ पाई. अब कांग्रेस मोदी के सवाल पर रिएक्ट करती है तो उसका 2024 में भी हिंदू विरोधी वाली छवि से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. शायद इसीलिए कांग्रेस मोदी की चुनौती पर संभली हुई है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget