एक्सप्लोरर

CAA: विरोध प्रदर्शन कर रहे मद्रास यूनिवर्सिटी के छात्रों से मिलने पहुंचे कमल हासन, गेट पर ही रोका गया

इस बिल के पास होने के बाद से कमल हासन लगातार केंद्र और राज्य की एआईएडीएमके सरकार पर हमला बोल रहे हैं. साफ है कमल हासन इस प्रदर्शन में छात्रों से मिलकर उनकी आवाज बनने की कोशिश कर रहे हैं.

नई दिल्ली: मक्कल नीधी मैय्यम के सुप्रीमो कमल हासन आज शाम को मद्रास यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे. हालांकि जब वे मद्रास यूनिवर्सिटी पहुंचे तो उन्हें मेन कैंपस में जाने नहीं दिया गया और बाहर ही रोक दिया गया. जब कमल हासन को मेन कैंपस में नहीं जाने दिया गया तो गेट के बाहर से ही उन्होंने यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित किया. कमल हासन ने कहा कि वे यहां पर छात्रों के डिफेंडर बनकर आए हैं और मरते दम तक उनका साथ देंगे. कमल हासन ने यह भी कहा कि उन्होंने अब अपनी पार्टी बना ली है ऐसे में छात्रों की आवाज वे उठाते रहेंगे.

कमल हासन ने छात्रों से कहा कि वे भी मरते दम तक एक स्टूडेंट ही रहेंगे क्योंकि वह आज भी सीख रहे हैं. कमल हासन ने आगे कहा कि "आज की खबर कल इतिहास बनेगी. वह मेरी स्ट्रेटजी जानना चाहते हैं लेकिन मेरे पास मेरी ईमानदारी के अलावा कुछ भी नहीं है. अगर यह कानून लोगों के फायदे के लिए नहीं है तो इसे खत्म करना होगा. हम तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं. और यह तो महज शुरुआत है. हमें अब जागना होगा. एक कठोर वक्त है जिसका सामना हम करेंगे."

इस बिल के पास होने के बाद से कमल हासन लगातार केंद्र और राज्य की एआईएडीएमके सरकार पर हमला बोल रहे हैं. इससे पहले भी कमल हासन बोल चुके हैं कि वह अपनी इस लड़ाई को सही दिशा में ले जाएंगे और कानूनी समाधान निकालेंगे. कमल हासन ने कहा था कि युवाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक होना होगा क्योंकि लोकतंत्र इस वक्त खतरे में है. साथ ही कमल हासन ने कहा, मैं अपने क्षेत्र में एक छात्र हूं और मैं उनके लिए आवाज उठाता रहूंगा.

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट में श्रीलंकाई तमिलों को शामिल ना करने को लेकर पहले ही एआईएडीएमके और केंद्र की बीजेपी सरकार पर लगातार तमिलनाडु की विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही हैं. इससे पहले डीएमके भी इस मुद्दे को लेकर एआईएडीएमके पर हमला बोलते हुए कह चुकी है कि एआईएडीएमके ने केंद्र के साथ मिलकर तमिलों के साथ विश्वासघात किया है. वहीं एक्टर से राजनेता बने कमल हासन भी अब इस मुद्दे को बड़ी जोरों शोरों से उठाते दिखाई दे रहे हैं. साफ है कमल हासन इस प्रदर्शन में छात्रों से मिलकर उनकी आवाज बनने की कोशिश कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget