एक्सप्लोरर

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के 24 घंटे के भीतर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले हरिवंश नारायण, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

Jagdeep Dhankhar Resigns: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अगले उपराष्ट्रपति को लेकर देश में संभावित चेहरों पर चर्चाएं शुरू हो गई है. इस रेस में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण का भी नाम शामिल है.

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने मंगलवार (22 जुलाई 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के 24 घंटे के भीतर उपसभापति की राष्ट्रपति से मुलाकात कई माइनों में अहम मानी जा रही है.

क्या हरिवंश नारायण को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

नियम के मुताबिक राज्यसभा के सभापति का पद खाली होने के बाद हरिवंश नारायण ने कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी संभाल ली है. ऐसे में उन्हें उपराष्ट्रपति बनाए जाने की अटकलें भी तेज हो गई है. जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अगले उपराष्ट्रपति को लेकर पूरे देश में संभावित चेहरों पर चर्चाएं शुरू हो गई है. इस रेस में हरिवंश नारायण को अब सबसे आगे माना जा रहा है.

राष्ट्रपति भवन ने बैठक की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, "राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की." धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन अचानक इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद हरिवंश नारायण ने मंगलवार को राज्यसभा में सुबह के सत्र की कार्यवाही का संचालन किया.

धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष ने जताई हैरानी

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के एक दिन बाद मंगलवार को कई विपक्षी नेताओं ने इस कदम पर हैरानी जताई और इस्तीफे के कारणों को लेकर अटकलों का दौर जारी है. कांग्रेस ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया?

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संसद परिसर में कहा, ‘‘सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा क्यों दिया. मैंने उपराष्ट्रपति का त्यागपत्र देखा है. उन्होंने सरकार का आभार जताया है, लेकिन सरकार ने कोई टिप्पणी नहीं की. सरकार को कम से कम उनका धन्यवाद करना चाहिए था. वह इसके हकदार हैं."

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "बेहद चौंकाने वाला कदम उठाते हुए जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इसकी वजह अपनी सेहत को बताया है. हमें इसका मान रखना चाहिए, लेकिन सच्चाई यह भी है कि इसके पीछे कुछ और गहरे कारण हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
Embed widget