एक्सप्लोरर

राहुल से मुलाकात पर हार्दिक का इनकार, कहा- मिलूंगा तो बड़ा धमाका करूंगा

गुजरात का चुनाव कितना अहम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं. गुजरात चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है.

नई दिल्ली: राहुल गांधी से 'मुलाकात' को लेकर विवाद में आए गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल अभी भी अपनी बात पर अड़े हैं. हार्दिक पटेल ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा है कि वो राहुल गांधी से नहीं मिले. जब भी मिलेंगे सबको बता कर मिलेंगे.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा, ''सीसीटीवी फुटेज में राहुल गांधी नहीं है. मैं राहुल गांधी से नहीं मिला मैं अशोक गहलोत से मिला था. कहीं ना कहीं बीजेपी हमें नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है. हमारी प्रेवेसी खतरे में हैं, हम किससे मिल रहे हैं ये कैसे सामने आ सकता है. हम ताज होटल पर भी केस करने की तैयारी कर रहे हैं.''

हार्दिक पटेल ने कहा, "मैं जल्द राहुल गांधी से मिलूंगा और बड़ा धामाका करूंगा. बीजेपी महसे डर गई है. वो जानना चाहती है कि हार्दिक अगर कांग्रेस के नेताओं से मिला है तो क्या बात हुई है. आप राहुल गांधी से भी पूछ लीजिए कि वो मुझसे मिले थे या नहीं मिले थे.''

अशोक गहलोत से मुलाकात पर हार्दिक पटेल ने कहा, ''हां मैं अशोक गहलोत से मिला था. उनसे आरक्षण के मुद्दे पर बात हुई थी. उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो संवैधानिक तरीके से आरक्षण दिया जाएगा.''

बीजेपी से पिता भी लड़े तो समर्थन नहीं करूंगा हार्दिक पटेल ने कहा, ''हम मुद्दों के साथ लड़ रहे हैं, अपने स्वार्थ के लिए नहीं समाज के स्वार्थ के लिए लड़ूंगा. कांग्रेस अगर मेरे उम्मीदवारों समर्थन देती है तो ठीक है लेकिन अगर बीजेपी से मेरे पिता जी भी चुनाव लड़ेंगे तो मैं समर्थन नहीं करूंगा.''

खुल गई हार्दिक पटेल के झूठ की पोल, ये है राहुल गांधी से मुलाकात का सबसे बड़ा 'सबूत'

एबीपी न्यूज़ ने खोली हार्दिक पटेल की पोल एबीपी न्यूज़ को अहमदाबाद के ताज उमेद होटल की सीसीटीवी फुटेज मिली है. सीसीटीवी फुटेज में उमेद होटल के जिस कमरा नंबर 224 में हार्दिक पटेल जाते दिख रहे हैं उसी फुटेज में थोड़ी देर बाद राहुल गांधी कमरे से बाहर आते दिख रहे हैं. हालांकि इन तस्वीरों में कहीं भी राहुल गांधी और हार्दिक पटेल साथ नहीं दिख रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget