एक्सप्लोरर

Haj Yatra 2024: हज यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा! हज सुविधा ऐप से जानें कैसे होगा फायदा

Haj Suvidha App: स्मृति ईरानी ने कहा कि हज को सहज और अधिक आरामदायक अनुभव बनाने के सरकार के प्रयासों के तहत सभी हज यात्रियों के लाभ के लिए हज सुविधा ऐप लॉन्च किया गया है.

Smriti Irani Launch Haj Suvidha App: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार (3 मार्च) को हज सुविधा ऐप लॉन्च किया. इस ऐप के जरिए हज की वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों को हर जरूरी जानकारी और ट्रेनिंग मॉड्यूल, फ्लाइट डिटेल्स और रहने जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं तक की जानकारी मिलेगी.

स्मृति ईरानी ने अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला की उपस्थिति में विज्ञान भवन में हज 2024 की तैयारियों के तहत प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 550 से अधिक प्रशिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया.

ट्रेनिंग कार्यक्रम का ये है मकसद

कार्यक्रम में कहा गया कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य उन प्रशिक्षकों को संवेदनशील बनाना और शिक्षित करना है जो हज यात्रियों को आगे की ट्रेनिंग देते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर अनुभव हो और वे तीर्थयात्रा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानते हों.

आरामदायक सफर में गेमचेंजर साबित होगा ऐप

हज को सहज और अधिक आरामदायक अनुभव बनाने के सरकार के प्रयासों के तहत स्मृति ईरानी ने सभी हज यात्रियों के लाभ के लिए हज सुविधा ऐप लॉन्च किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीआईएसएजी-एन की ओर से इस हज सुविधा ऐप को विकसित किया गया है. यह तीर्थयात्रा के अनुभव में गेम चेंजर साबित होगा.

यात्रा के लिए एक पुस्तिका भी जारी

स्मृति ईरानी ने इस मौके पर हज गाइड-2024 (पुस्तिका) भी जारी की, जो तीर्थयात्रियों के लिए हज सुविधा ऐप के उपयोग पर विशेष जोर देने के साथ तीर्थयात्रा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के लिए तैयार किया गया है. इसे 10 भाषाओं में प्रकाशित किया गया है और सभी हज यात्रियों को जारी किया जाएगा.

शिकायत पर होगा फौरन एक्शन

स्मृति ईरानी ने इस दौरान कहा कि हज सुविधा ऐप तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं तक बेहतर पहुंच और त्वरित शिकायत निवारण और आपातकालीन प्रतिक्रिया के साथ बेहतर कोऑर्डिनेशन और कंट्रोल सुनिश्चित करेगा.

ये भी पढ़ें

Vote For Note Case: वोट के बदले नोट केस में 1998 का सुप्रीम कोर्ट ने पलटा फैसला, कहा- MPs, MLAs को छूट नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget