एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की राजनीति में आतंकी हाफिज सईद की ना'पाक' एंट्री, आम चुनाव लड़ेगा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड

बता दें कि मुंबई हमलों के बाद साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज के नाम को आतंकियों की लिस्ट में डाला था. अमेरिका ने भी हाफिज के सिर पर 10 मिलियन डॉलर यानि 70 करोड़ रुपयों का इनाम रखा है.

लाहौर: मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद अब पाकिस्तान की राजनीति में सीधे तौर पर एंट्री करने वाला है. लगभग 11 महीनों तक नजरबंद रहने वाला हाफिज सईद पाकिस्तान में अगले साल होने वाले चुनावों में अपनी पार्टी को सियासी मैदान में उतारना चाहता है. ताकि वो लाहौर के गली-गूचों से निकलकर सीधे पाकिस्तान की नेशनल असेंबली तक अपनी पहुंच बना सके.

पाकिस्तान के टॉप पत्रकारों के बीच आतंकी हाफिज ने पाकिस्तान की राजनीति में अपनी एंट्री का ऐलान किया है. हाफिज सईद ने आज इस बात की पुष्टि की कि उसकी पार्टी जमात उद दावा साल 2018 में होने वाले आम चुनाव में मिल्ली मुस्लिम लीग के बैनर तले भाग लेगी.

हाफिज सईद ने भारत के लिए फिर उगला जहर

इस दौरान हाफिज सईद ने भारत के लिए जहर उगलते हुए कहा, ‘‘मैं भारत को बताना चाहता हूं कि मैं कश्मीरियों को समर्थन देना जारी रखूंगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वहां क्या मुसीबतें हैं. भारत चाहता है कि हम कश्मीरियों के लिए आवाजें उठानी बंद कर दें. वह पाकिस्तान सरकार पर दबाव बना रहा है. मैं पाकिस्तान को बताना चहता हूं कि पर्दे के पीछे से जारी कूटनीति ने केवल कश्मीर के मुद्दे को नुकसान पहुंचाया है.’’

अमेरिका में भी हाफिज के सिर पर करोड़ों रुपए का ईनाम

बता दें कि मुंबई हमलों के बाद साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज के नाम को आतंकियों की लिस्ट में डाला था. अमेरिका ने भी हाफिज के सिर पर 10 मिलियन डॉलर यानि 70 करोड़ रुपयों का इनाम रखा है. मुंबई हमलों के बाद हाफिज को हाउस अरेस्ट भी किया गया था, लेकिन पाकिस्तानी कोर्ट ने उसे आजादी मिल गई थी. अंतर्राष्ट्रीय दबाव के चलते इस साल 30 जनवरी से 22 नवंबर को एक बार फिर नजरबंद किया गया था.

आतंकी हाफिज पाकिस्तान की नई नस्ल की रगों में हिंदुस्तान के खिलाफ जहर घोलता है. घाटी को आतंक का जख्म देने का जिम्मेदार भी हाफिज है और आतंक के इसी खेल को हाफिज पाकिस्तान की राजनीत में बैठ कर करना चाहता है, ताकि उसके कारनामें दुनिया की नज़रों से बचे रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget