एक्सप्लोरर

राधिका यादव के इंस्टाग्राम बायो खोलेगा राज! स्पेनिश में लिखा था- 'हर चीज के होने की होती है कोई वजह'

Radhika Yadav Murder Case: राधिका यादव मर्डर केस में एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल सामने आया है, जिसकी बायो और दोस्त के आरोपों ने मामले को नया मोड़ दे दिया है.

Radhika Yadav Murder Case: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या की जांच में नया मोड़ तब आया, जब एक इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया, जो कथित रूप से राधिका का बताया जा रहा है. उस प्रोफाइल की बायो में स्पेनिश भाषा में लिखा है- "Todo pasa por algo", जिसका मतलब होता है- "हर चीज किसी वजह से होती है." इस रहस्यमय वाक्य ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या इस हत्या के पीछे कोई गहरी पारिवारिक या मानसिक स्थिति जिम्मेदार रही?

अकाउंट से जुड़ी जानकारियां
यह इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, जिसमें 6 पोस्ट हैं और 69 लोग इसे फॉलो कर रहे हैं. इनमें से एक नाम है हिमांशिका सिंह राजपूत का, जो खुद भी एक टेनिस खिलाड़ी हैं और राधिका की करीबी दोस्त रह चुकी हैं. हिमांशिका ने इसी अकाउंट को अपनी एक तस्वीर में टैग किया था, जिससे यह अकाउंट जांच एजेंसियों की नजर में आया.

दोस्त के गंभीर आरोप
हिमांशिका राजपूत ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में दावा किया कि राधिका के माता-पिता उसे छोटे कपड़े पहनने, लड़कों से बात करने और आजादी से जीने के लिए शर्मिंदा करते थे. उन्होंने कहा- "राधिका अपनी जिंदगी में अच्छा कर रही थी, लेकिन उसके माता-पिता उसे उसकी आजादी के लिए शर्मिंदा करते थे. उन्हें उसका स्वतंत्र होना पसंद नहीं था." हिमांशिका के अनुसार, परिवार को राधिका की आत्मनिर्भरता मंजूर नहीं थी.

परिवार का इनकार
राधिका के परिवार ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उनके एक कजिन ने कहा-"राधिका पर कोई पाबंदी नहीं थी. वह दुनिया भर में टेनिस खेलने जाती थी. अगर बंदिशें होतीं तो वह घर से बाहर ही नहीं जा पाती. बच्चों को ट्रेनिंग देती थी. ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं."

व्हाट्सऐप चैट में सामने आई बात
जांच में यह भी सामने आया है कि राधिका ने अपने कोच अजय यादव से व्हाट्सऐप पर बातचीत में कहा था कि वह घर छोड़कर विदेश जाना चाहती थी. यह संदेश इस बात की ओर इशारा करता है कि राधिका अपने पारिवारिक माहौल से संतुष्ट नहीं थी.

हत्या और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
राधिका यादव (25), जो चोट के बाद टेनिस खेलना छोड़कर एक टेनिस अकादमी चला रही थीं, की गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित घर में गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तीन गोलियां पीठ में और एक गोली कंधे पर मारी गई थी.

पिता ने किया गुनाह कबूल
हत्या के बाद राधिका के पिता दीपक यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सामने आया कि दीपक यादव को यह बुरा लगता था कि लोग उन्हें बेटी की कमाई पर निर्भर बताते हैं. साथ ही, राधिका द्वारा चलाई जा रही टेनिस अकादमी भी दोनों के बीच तनाव की वजह थी.

चाचा ने क्या कहा?
राधिका के चाचा विजय यादव ने मीडिया से कहा कि दीपक यादव ने खुद के लिए फांसी की सजा मांगी है. उन्होंने यह भी दावा किया कि राधिका कोई अकादमी नहीं चलाती थीं, बल्कि वह अलग-अलग जगहों पर बच्चों को टेनिस सिखाती थीं.

जांच के नए संकेत
इस पूरे मामले में अब इंस्टाग्राम बायो, दोस्त के आरोप, परिवार की सफाई और कोच से बातचीत जैसे तमाम पहलू जांच का हिस्सा बन चुके हैं. ये संकेत दे रहे हैं कि यह हत्या सिर्फ गुस्से या एक झगड़े का नतीजा नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही पारिवारिक खींचतान और दबावों से जुड़ी हो सकती है. जांच एजेंसियां अब इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget