एक्सप्लोरर

गुप्कार डिक्लेरेशन: फारुख अब्दुल्ला के घर हुई बैठक, बजरंग दल समेत कई संगठनों ने किया विरोध

धारा 370 और अनुच्छेद 351 की बहाली को लेकर बने पीपल्स एलाइंस फॉर गुप्कार डिक्लेरेशन की जम्मू में पहली बैठक पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारुख अब्दुल्ला के घर शनिवार सुबह शुरू हुई.

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारुख अब्दुल्ला के जम्मू स्थित घर पर शनिवार तड़के पीपल्स एलाइंस फॉर गुप्कार डिक्लेरेशन की बैठक हुई. वहीं इस बैठक के विरोध में कई संगठनों ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन भी किया.

जम्मू कश्मीर में धारा 370 और अनुच्छेद 351 की बहाली को लेकर बने पीपल्स एलाइंस फॉर गुप्कार डिक्लेरेशन की जम्मू में पहली बैठक पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारुख अब्दुल्ला के घर शनिवार सुबह शुरू हुई.इस बैठक में गुप्कार के सारे घटक दलों ने भाग लिया.

इस बैठक में भाग लेने पहुंचे सीपीआईएम के पूर्व विधायक मोहम्मद यूसुफ तरीगामी ने कहा कि गुप्कार घोषणा की जम्मू की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सभी नेता कश्मीर की नहीं बल्कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख की बात करते हैं.

उन्होंने कहा कि आज की इस बैठक में कई अहम विषय पर चर्चा होगी. जम्मू कश्मीर सरकार ने 28 नवंबर से प्रदेश में पहली बार जिला विकास परिषद के चुनाव की घोषणा की है और माना यह जा रहा है कि क्या यह सारे दल इस चुनाव में भाग लेंगे या नहीं.

वहीं, एकजुट जम्मू और बजरंग दल ने फारुख अब्दुल्ला के जम्मू स्थित निवास से कुछ ही दूरी पर इस बैठक को लेकर विरोध किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस एलाइंस की पहले ही बैठक में यह साफ हो गया था कि यह एलाइंस देश विरोधी है.

उन्होंने कहा कि इस एलायंस की पहली बैठक के बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे को लेकर जो विवादास्पद बयान दिया था उससे इस एलाइंस की मंशा साफ हो गई है. उन्होंने कहा जम्मू के लोग देश के लोग हैं और वह तिरंगे का अपमान करने वाले ऐसे दलो की कोई भी बैठक जम्मू में बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह भी पढ़ें... Covid-19 vaccine: ICMR के वैज्ञानिक बोले- अगले साल फरवरी तक उपलब्ध हो सकती है भारत की स्वदेशी 'कोवैक्सीन' छत्तीसगढ़: राजनांदगांव जिले में ITBP के जवान ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget