एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव जिले में ITBP के जवान ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

आईटीबीपी के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव भेजा गया है

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. इसके बाद जवान की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसेली गांव स्थित अपने शिविर में आईटीबीपी की 27वीं बटालियन के जवान पवन रूबंग (32) ने खुद को गोली मार ली. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह जब रूबंग के साथियों ने गोली की आवाज सुनी तब वह उसके बैरक की ओर भागे. वहां उन्होंने रूबंग को खून से लथपथ हालत में पाया. उन्होंने बताया कि वहां मौजूद जवानों ने रूबंग को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाने की सलाह दी. घायल जवान के लिए हेलिकॉप्टर पहुंच पाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव भेजा गया है. साथ ही बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लेकिन अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया है. हालांकि, पुलिस को यह भी आशंका है कि जवान से गलती से गोली चली होगी जिससे उसकी मौत हो गयी.

परिजनों को दी गई घटना की जानकारी 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान रूबंग तमिलनाडु के कन्याकुमारी का निवासी था. उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सल विरोधी अभियान में आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें :-

पुणे: छेड़छाड़ का विरोध करने पर घायल हुई महिला, आंखों की रोशनी गई, आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद: सील की हुई शराब की बोतल में पानी मिलाते दिखे लोग, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget