एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव का 'पोल ऑफ पोल्स', चार चैनलों के सर्वे में बीजेपी को बहुमत

गुजरात में पहले चरण में 9 दिसंबर को 89 सीटों पर वोटिंग है. वहीं दूसरे चरण में 14 दिसंबर को 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 18 दिसंबर को ABP न्यूज पर देखिए सबसे तेज नतीजे.

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महज दो दिन बाकी बचे हुए हैं, सियासी लड़ाई चरम पर है. कांग्रेस और बीजेपी अपने तमाम पासे मैदान में फेंक दिये हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसके सिर जीत का सेहरा बांधेगी.

इस बीच गुजरात में बीजेपी की 'नाक' और कांग्रेस की साख का सवाल बन चुके इस चुनाव को लेकर तमाम सर्वे संस्थाओं ने अपने अपने आंकड़ों के जरिए जनता के नब्ज को पकड़ने की कोशिश की है.

एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस का ओपिनियन पोल क्या कहता है? एबीपी न्यूज़ सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक वोट शेयर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला बराबरी पर है. कांग्रेस को 43% और बीजेपी को भी 43% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है.

सीटों की बात करें तो यहां कांग्रेस के लिए थोड़ी उम्मीद जगी है. एबीपी न्यूज़ के फाइनल ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 82 और बीजेपी 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

क्या कहता है टाइम्स नाउ का सर्वे? टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे की बात करें तो बीजेपी आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगी. सर्वे में वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी तो 45%, कांग्रेस 40% और अन्य के खाते में 15% वोट शेयर जाता दिख रहा है.

सीटों के बंटवारे पर नजर डालें तो टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. बीजेपी को 111, कांग्रेस को 68 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान है.

क्या कहता है टीवी 9 का सर्वे? टीवी 9 के सर्वे में भी बीजेपी बेतर प्रदर्शन कर रही है. वोट शेयर पर नजर डालें तो बीजेपी को 47%, कांग्रेस को 42% और अन्य को 11% वोट शेयर मिल सकता है.

टीवी 9 के सर्वे में बीजेपी आसानी से बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करती नजर आ रही है. बीजेपी को 109, कांग्रेस को 73 मिलने का अनुमान है. यहां निर्दलीयों का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है.

सहारा-सीएनएक्स के सर्वे में कौन बना रहा हा सरकार? सहारा-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 41% और बीजेपी के खाते में 50% वोट शेयर आने का अनुमान है. इस वोट शेयर को सीटों में बदलें तो कांग्रेस को जहां सिर्फ 52 सीटें वहीं बीजेपी को बहुमत से बहुत आगे 128 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

अब बात पोल ऑफ पोल्स की सभी चार चैलनों के सर्वे में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं कांग्रेस की सत्ता में तो नहीं लेकिन राज्य में वापसी जरूर हो रही है. चारों चैनलों के आंकड़े के औसत के मुताबिक बीजेपी को 111, कांग्रेस को 69 और अन्य के खाते में दो सीटें जाने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget