एक्सप्लोरर

‘चुनाव सत्ता की जीत के लिए नहीं बल्कि...', एग्जिट पोल पर बीजेपी से कांग्रेस तक किसने क्या कहा

Exit Poll: गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा और दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल (Exit Poll) जारी कर दिए गए हैं. गुजरात में सातवीं बार बीजेपी की सरकार बन सकती है.

Exit Poll 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ ही दिल्ली के एमसीडी चुनावों को लेकर देश में सियासी सर्गमियां तेज थी. सभी पार्टियों ने जमकर प्रचार-प्रसार किया. हालांकि, नतीजे आने तक देश भर में माहौल गर्म रहने वाला है. नतीजों से पहले अलग-अलग एग्जिट पोल (Exit Poll) जारी किए जा रहे हैं. एग्जिट पोल पर तमाम नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं. गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि बीजेपी और गुजरात के लोगों ने नया इतिहास लिखना तय किया है, गुजरात में एक बार फिर कमल खिलेगा. 

एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल की बात करें तो गुजरात में बीजेपी के लिए 128 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 31-43 सीटें तो आम आदमी पार्टी को 3-11 सीटें मिल सकती हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के लिए 33 से 41 सीटें, कांग्रेस को 24 से 32 सीटें तो आम आदमी पार्टी के लिए जीरो सीट का अनुमान लगाया गया है. एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी बाजी मारते हुए नजर आ रही है. 

बीजेपी ने किया सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने का दावा 

गुजरात का एग्जिट पोल सामने आने के बाद बीजेपी में खुशी का माहौल बना हुआ है. राज्य में 27 साल से बीजेपी सत्ता में है. इस बार तमाम बड़े नेताओं ने यहां सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया था. एग्जिट पोल भी यही बता रहे हैं. गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि बीजेपी और गुजरात के लोगों ने नया इतिहास लिखना तय किया है. पिछले 27 सालों से चल रहा ये संबंध आने वाले दिनों में और बेहतरीन होने जा रहा है. ये चुनाव सत्ता की जीत के लिए नहीं बल्कि संबंधों के इतिहास के लिए है. गुजरात में कमल खिलेगा. 

हिमाचल प्रदेश में जीत को लेकर आश्वस्त है कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल कांग्रेस की तरफ हैं. कांग्रेस भी प्रदेश में अपनी जीत के दावे करती नजर आ रही है. पार्टी का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश में जीत को लेकर आश्वस्त हैं. यहां इस बार कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है. हालांकि, प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है. 

इसुदान गढ़वी ने एग्जिट पोल को ठहराया गलत 

वहीं, एग्जिट पोल को देखने के बाद आम आदमी पार्टी में निराशा है. गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने कहा कि एक्जिट पोल के आंकड़े सही नहीं होते क्योंकि आंकलन करना बहुत मुश्किल है. 2013 में भी जब आप दिल्ली में लड़ रही थी तब भी सब यही कह रहे थे कि यह अपनी ज़मानत भी बचा लें तो बहुत बड़ी बात होगी लेकिन हमने 28 सीटें जीतीं. उनका मानना है कि उनके पक्ष में एग्जिट पोल से काफी अच्छा नतीजा आने वाला है. 

'रिकॉर्ड सीटों के साथ सरकार बनाएगी बीजेपी'

गुजरात बाजेपी प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि बीजेपी गुजरात में रिकॉर्ड सीटों के साथ सरकार बनाएगी. वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि गुजरात एक तरफा चुनाव है. वहां दूसरी पार्टियां काफी पीछे हैं. कांग्रेस बहुत नीचे आएगी और आम आदमी पार्टी अपने कुछ वोट लेगी, मगर उसके बाद भी दोनों पार्टियां बहुत पीछे रह जाएंगी. राज्य में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने वाली है. 

तमाम एग्जिट पोल की बात करें तो सभी ने मिले-जुले नतीजे जारी किए हैं. गुजरात में इस बार भी मोदी का जादू चला है. वहीं, दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में आम आदमी पार्टी बाजी मारती नजर आई है. हिमाचल की बात करें तो यहां फिलहाल एकतरफा नतीजे नहीं दिख रहे हैं. हालांकि, कुछ सीटों से बीजेपी आगे बताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें: 

Poll of Polls: गुजरात में नहीं चली झाड़ू, MCD में 15 साल बाद गई BJP की सत्ता, हिमाचल का रास्ता ‘पंजे’ ने रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget