एक्सप्लोरर

Poll of Polls: गुजरात में BJP लगातार सातवीं फहराएगी जीत का परचम, MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में कांटे की टक्कर

Election Result and Exit Polls: गुजरात विधानसभा की 182 सीट, हिमाचल विधानसभा की 68 सीट और दिल्ली एमसीडी के 250 वार्डों पर एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं.

Gujarat Election 2022: गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के एमसीडी चुनावों का हवन सोमवार को पूरा हो गया. गुजरात के आखिरी चरण की वोटिंग कंप्लीट होते ही सोमवार शाम से अलग-अलग एग्जिट पोल भी जारी कर दिए गए. प्रायः सभी एग्जिट पोल में बीजेपी जहां गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सत्ता पर फिर से वापसी करती दिख रही है तो एमसीडी में आम आदमी पार्टी उसे मात देती दिख रही है. आइए आपको बताते हैं किस एग्जिट पोल में किसका पलड़ा है भारी.

1. एबीपी न्यूज सी वोटर (ABP NEWS-CVOTER)

एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल की बात करें तो इसने गुजरात में बीजेपी के लिए 128 से 140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. कांग्रेस को 31-43 सीटें तो आम आदमी पार्टी को 3-11 सीटें दी हैं. अब अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां एबीपी न्यूज सी वोटर ने बीजेपी के लिए 33 से 41 सीटें, कांग्रेस के लिए 24 से 32 सीटें तो आम आदमी पार्टी के लिए जीरो सीट का अनुमान लगाया है.

2. आजतक एक्सिस माय इंडिया (Aajtak Axis my india)

आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भी बीजेपी आगे है. गुजरात में जहां इसने बीजेपी को 129 से 151 के बीच सीटें दी हैं, तो कांग्रेस को 16 से 30 और आप को 9 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है. इसी एग्जिट पोल ने हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 24-34 सीटें दिखाई हैं, जबकि कांग्रेस को 30-40 सीटों पर ही समेट दिया है. आप को जीरो सीटें ही दिखाईं हैं. ये एकमात्र सर्वे ऐसा है जो हिमाचल में कांग्रेस की सरकार का अनुमान जता रहा है.

3. इंडिया टीवी मैटराइज (India TV Matrize)

इंडिया टीवी मैटराइ ने अपने एग्जिट पोल में गुजरात में जहां 112 से 121 सीटें, कांग्रेस को 51 से 61 सीटें और आम आदमी पार्टी को 4 से 7 सीटें दी गईं हैं. दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में इस एग्जिट पोल ने बीजेपी को जहां 35-40 सीटें दी हैं तो कांग्रेस को 26-31 सीटों पर आगे दिखाया है. यहां भी आप के खाते में जीरो सीट ही बताई गई है.

4. न्यूज 24 और टुडे चाणक्या (News 24 Today Chanakya)

इस एग्जिट पोल ने गुजरात में जहां बीजेपी को 150 सीटें दी हैं, तो कांग्रेस को 19 सीटें बताई हैं. वहीं आम आदमी पार्टी को 11 सीटें दिखाई हैं. हिमाचल प्रदेश में इस एग्जिट पोल ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही 33 सीटों पर जीत का दावा किया है. आम आदमी पार्टी यहां भी जीरो है.

एमसीडी चुनाव को लेकर अलग-अलग एग्जिट पोल

एमसीडी चुनाव को लेकर आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 69 से 91 सीटें तो कांग्रेस को 3-7 सीटें मिल रही हैं. यहां बाजी आप मारती दिख रही है. उसके खाते में 149 से 171 सीटें दिखाई गईं हैं. न्यूज एक्स जन की बात ने बीजेपी को 70 से 92 सीट, कांग्रेस को 4 से 7 सीट तो आप को 159 से 175 सीट दी है. टाइम्स नाऊ ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में एमसीडी में बीजेपी को 89 से 94 सीट तो कांग्रेस को 6 से 10 सीटें दी हैं. इसने आप को 146 से 156 सीटें दी हैं. जी न्यूज बार्क ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 82 से 94 सीट, कांग्रेस को 8 से 14 सीट और आप को 134 से 146 सीट दी है. 

ये भी पढ़ें

Himachal Pradesh Election 2022: 'CM को गलत जानकारी दे रहे उनके लोग...'- सुखविंदर सिंह सुक्खू का सीएम जयराम ठाकुर पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? सोनम वांगचुक-अभिजीत दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? वांगचुक-दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget